डीएमआरसी को जनकपुरी पश्चिम-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन का सुरक्षा प्रमाणन प्राप्त हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2024

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को शुक्रवार को मैजेंटा लाइन के जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन खंड का अंतिम सुरक्षा प्रमाणन प्राप्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डीएमआरसी की मैजेंटा लाइन दिल्ली के जनकपुरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में बॉटनिकल गार्डन से जोड़ती है। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि फेज-4 के जनकपुरी पश्चिम-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन खंड का काम पूरा हो चुका है।

दयाल ने कहा, इस खंड के सभी अनिवार्य निरीक्षण भी कर लिए गए हैं और शुक्रवार को अंतिम सुरक्षा प्रमाणन प्राप्त हो गया है। मंजूरी में निर्धारित शर्तों का पालन किया जाएगा और इसके बाद ही इस खंड के खुलने की तिथि की सूचना दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

6000 सैनिक, RDX, तोप, टैंक से होगा हमला, TTP ने पाकिस्तान के पुख्ता इलाज का पूरा रोडमैप कर लिया तैयार

Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

17 साल का वनवास समाप्त कर बांग्लादेश में लौटा प्रिंस, अब यूनुस की होगी छुट्टी?

Tech Tips: लैपटॉप गर्म हो रहा है? जानें कब चार्जिंग पर रखना खतरनाक हो सकता है