DMRC निकटतम मेट्रो स्टेशनों से Amrit Udyan के लिए मुफ्त शटल सेवा प्रदान करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2024

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को कहा कि वह केंद्रीय सचिवालय और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान तक जाने के लिए लोगों को मुफ्त शटल सेवा प्रदान करेगा।

अमृत उद्यान दो फरवरी से 31 मार्च 2024 तक (रखरखाव के लिए सोमवार को छोड़कर) जनता के लिए खुला रहेगा। डीएमआरसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान दो फरवरी से 31 मार्च 2024 तक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। आइए दिल्ली मेट्रो के साथ इसका आनंद लीजिए।

अमृत उद्यान के निकटतम मेट्रो स्टेशन- केंद्रीय सचिवालय और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से मुफ्त शटल सेवा भी उपलब्ध है।’’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को अमृत उद्यान में उद्यान उत्सव 2024 नामक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव