भारत का डीएनए एक है इसलिए में पूरा देश भी एक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 18, 2021

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नई थ्योरी में पता चला है कि पूरे देश का डीएनए एक है। यहां आर्य-द्रविण का विवाद झूठा और बेबुनियाद रहा है। भारत का डीएनए एक है इसलिए भारत एक है। आज दुनिया की तमाम जातियां अपने मूल में ही समाप्त होती गई हैं जबकि भारत में फलफूल रही हैं। पूरी दुनिया को भारत ने ही वसुधैव कुटुंबकम का भाव दिया है इसलिए वह श्रेष्ठ है। 

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने किया कानपुर और आगरा मेट्रो की प्रथम प्रोटोटाइप ट्रेन का अनावरण 

दुनिया की कोई ताकत भारत के आगे नहीं ठहर सकती : योगीसीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब चीन हमारी सीमाओं पर अतिक्रमण करता था और हम मौन रहते थे। आज सक्षम नेतृत्व ने डोकलाम में चीन को जो करारा जवाब दिया, उसे पूरा विश्व जानता है। आज प्रधानमंत्री जो कहते हैं उसके पीछे 135 करोड़ लोगों का व्यापक समर्थन होता है। ऐसे में दुनिया की कोई भी ताकत भारत के आगे ठहर नहीं पाएगी। आज नेतृत्व की तरह हर क्षेत्र और नागरिकों के आचरण में परिवर्तन देखने को मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ सरकार के भरोसे जो समाज रहता है, वह स्वावलंबी और आत्मनिर्भर नही हो सकता। समाज को खुद भी आगे आना होगा।राष्ट्र, धर्म व लोक कल्याण को पूरा जीवन समर्पित कर दिया महंतद्वय ने: योगीइन अवसर पर ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि महंतद्वय ने राष्ट्र, धर्म व लोक कल्याण के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि कहने को गोरक्षपीठ शैव परंपरा की पीठ है लेकिन वैष्णव परम्परा के श्रीराम मंदिर निर्माण में भी गोरक्षपीठ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महंतद्वय ने पीठ को सिर्फ उपासना तक सीमित नहीं रखा बल्कि लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 29 सितंबर को मेरठ में करेंगी जनसभा 

पीएम कर चुके हैं कई सार्वजनिक मंचों से यूपी के नेतृत्व की प्रशंसा : प्रो हर्षसंगोष्ठी के मुख्य वक्ता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा अध्ययन विभाग के आचार्य हर्ष कुमार सिन्हा। उनके अलावा संगोष्ठी को जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य, स्वामी श्रीधराचार्य, महंत सुरेशदास ने भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी