Janmashtami 2023: इस जन्माष्टमी पर जरूर करें इन चमत्कारिक मंत्रों का जाप, लड्डू गोपाल हर इच्छा करेंगे पूरी

By अनन्या मिश्रा | Sep 06, 2023

हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग व्रत करते हैं और भगवान श्रीकृष्ण के बाल अवतार यानी की लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर इस विधि से करें श्रीकृष्ण का पूजन, सचमुच प्रसन्न होंगे कान्हाजी

धार्मिक शास्त्रों में जन्माष्टमी व्रत की महिमा का गुणगान किया गया है। मान्यता के अनुसार, जन्माष्टमी का व्रत एक हजार एकादशी व्रत के बराबर माना जाता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति को हर पाप से मुक्ति मिलती है। वहीं जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इन मंत्रों के जाप से व्यक्ति को अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। भगवान लड्डू गोपाल इन मंत्रों के जाप से व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। आइए जानते हैं इन चमत्कारिक मंत्रों के बारे में...

श्री कृष्ण मंत्र

गोवल्लभाय स्वाहा

बता दें कि इस मंत्र का बहुत बड़ा महत्व होता है। यदि कोई व्यक्ति इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करता है। तो वह व्यक्ति अर्श से फर्श तक पहुंच सकता है। इस मंत्र का रोजाना जाप करने से संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है।

कृं कृष्णाय नमः

जो भी व्यक्ति जन्माष्टमी के मौके पर इस मंत्र का जाप करता है, उसे धन धान्य की प्राप्ति होती है। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात

यह मंत्र मन को शांति देने वाला है, इस मंत्र के जाप से व्यक्ति के कष्ट और दूर होते हैं। ऐसे में जन्माष्टमी पर इस मंत्र का जप जरूर करना चाहिए। 

ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा

यदि किसी व्यक्ति का कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो उसे जन्माष्टमी के मौके पर इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। 

ओम् क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्ल्भाय स्वाहा

जन्माष्टमी के शुभ मौके पर इस मंत्र के जाप से विवाह में आ रही देरी खत्म होती है।

प्रमुख खबरें

Horoscope 31 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

पंचकूला के स्कूल में सनसनीखेज: तीसरी कक्षा के छात्र ने केजी की मासूम पर पत्थर और गमले से किया जानलेवा हमला, सिर पर गहरी चोट के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर

Tamil Nadu jailbreak: 17 कैदियों के भागने पर एक्शन, CM Joseph Vijay ने डिप्टी जेलर को किया सस्पेंड

भारत सहित कई देशों में बढ़ा Halloween Fashion का क्रेज, कद्दू और डरावने Costume से सजी Theme Party