By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2026
आज यानी की 31 अक्टूबर को दुनिया के कई देशों में हैलोवीन मनाया जा रहा है। इस दिन लोग क्रिएटिव और डरावने कॉस्ट्यूम पहनके हैं और कद्दू को काटकर इसमें डरावने चेहरे बनाते हैं। इसके साथ ही लोग हैलोवीन थीम पार्टी करते हैं। फिल्मों और सोशल मीडिया के कारण भारत में भी हैलोवीन लुक और फैशन का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हैलोवीन की शुरूआत कब और कैसे हुई थी।
आयरलैंड और आसपास के सेल्टिक क्षेत्रों में मनाए जाने वाले प्राचीन त्योहार समहाइन से हैलोवीन की शुरुआत को जोड़ा जाता है। 31 अक्टूबर की रात सेल्टिक समुदाय के लोग अलाव जलाते थे और कुछ लोग खास तरह के मुखौटे और कपड़े पहनते थे। इसको बुरी आत्माओं से बचने की मान्यता माना जाता था।
हैलोवीन फैशन का मतलब सिर्फ डरावना दिखना दिखना नहीं होता है। बल्कि इस दिन लोग मेकअप, कपड़ों और एक्सेसरीज के जरिए अलग-अलग किरदारों का लुक तैयार करते हैं। ब्लैक ड्रेस के साथ डार्क आई, रेड लिपस्टिक, मेकअप, हैट, कैप, लेस ग्लव्स और थीम ज्वेलरी से पूरा लुक तैयार किया जाता है।