कम पैसों में करना चाहते हैं ढेर सारी शॉपिंग? जरूर एक्स्प्लोर करें मुम्बई के इन किफायती बाजारों को

By प्रिया मिश्रा | Apr 26, 2022

शॉपिंग लवर्स के लिए मुंबई किसी जन्नत से कम नहीं। बॉलीवुड की नगरी होने की वजह से इस शहर का अपना एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट है। यहाँ बड़े-बड़े डिज़ाइनर शोरूम से लेकर चीप स्ट्रीट मार्किट भी हैं जहाँ आप कम पैसों में शॉपिंग कर सकते हैं। मुंबई की स्ट्रीट मार्किट लोकल लोगों में ही नहीं बल्कि टूरिस्ट्स के बीच भी बहुत फेमस है। कपड़े, जूते-चप्पल, बैग, ज्वेलरी, अक्सेसरीज, होम डेकॉर यहाँ सब कुछ मिलता है और वो भी बहुत सस्ते दाम में। यही कारण है कि रोज़ाना हज़ारों लोग यहाँ शॉपिंग करने आते हैं। आज के इस लेख में हम आपको मुंबई की बेस्ट और सस्ती मार्केट्स के बारे में बताएंगे।

इसे भी पढ़ें: दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की ये मिठाइयाँ, विदेशी भी खाते हैं बड़े चाव से

लिंकिंग रोड 

लिंकिंग रोड मुंबई में शॉपिंग करने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है। यहाँ पर आपको कपड़ो से लेकर जूते-चप्पल, बैग्स और ज्वेलरी तक सब कुछ मिल सकता है। इस मार्किट में आपको लेटेस्ट फैशन से जुड़ी सारी चीज़ें सस्ते दामों पर मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप अपनी पसंद की चीज़ें सस्ते दामों पर खरीदना चाहते हैं तो इस मार्किट में शॉपिंग करते वक्त आपको बार्गेन करना होगा। इस मार्किट में आपको फैंसी डिजाइनर ब्रैंड या ए ग्रेड की नकली कॉपी भी मिल जाएगी। इस मार्किट में कपड़ों के अलावा कई सारे कैफे और रेस्तरां भी हैं जहाँ आप शॉपिंग के बाद खाने-पीने जा सकते हैं। 

लोखंडवाला मार्केट

मुंबई के लोखंडवाला का नाम तो आपने सुना ही होगा। लोखंडवाला मार्केट मुंबई में शॉपिंग करने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है। इस मार्किट में आपको लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लिए भी शॉपिंग के ऑप्शन भी मिल जाएंगे। यहाँ आपको कपड़े, जूते-चप्पल, बैग्स के साथ-साथ फोन अक्सेसरीज भी मिल जाएंगी। इस मार्किट में आप शॉपिंग के साथसाथ स्ट्रीट फूड का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहाँ स्ट्रीट फूड और ड्रिंक्स की कई दुकाने हैं। 

हिल रोड 

बांद्रा वेस्ट की हिल रोड मार्किट मुंबई के लोकल लोगों के बीच काफी फेमस है। यहाँ आपको लेटेस्ट फैशन टेंड्स की सारी चीज़ें सस्ते दामों पर मिल जाएंगी। इस मार्किट में कपड़ों और जूते-चप्पलों की तमाम दुकानें हैं। यहाँ आपको लेडीज और जेंट्स के अलावा बच्चों की शॉपिंग के भी कई ऑप्शन मिल जाएंगे। इस मार्किट में हफ्ते के आखिर में बहुत भीड़ होती है। लोकल ही नहीं मुंबई घूमने आये टूरिस्ट भी यहाँ शॉपिंग करने आते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के पास मौजूद हैं ये बेहतरीन वॉटर पार्क्स, फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मस्ती के लिए है बेस्ट

फैशन स्ट्रीट 

अपने नाम के मुताबिक ही फैशन स्ट्रीट में आपको लेटेस्ट फैशन की सभी चीज़ें बहुत ही सस्ते दामों पर मिल जाएंगी। यह मार्किट कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच काफी ज़्यादा फेमस है। यहाँ पर आपको लेटेस्ट फैशन और डिज़ाइनर चीज़ों की फर्स्ट कॉपी बहुत ही कम रेट में मिल जाएगी। शॉपिंग के कई सारे और सस्ते ऑप्शन होने के कारण इस मार्किट में हमेशा बहुत भीड़ रहती है। इस मार्किट से अच्छी शॉपिंग करने के लिए आपको थोड़ा खाली वक्त चाहिए होगा।

कोलाबा कॉजवे 

साऊथ मुंबई में स्थित कोलाबा कॉजवे एक बहुत फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। इस मार्किट में बड़े-बड़े बुटीक से लेकर फुटपाथों पर स्टॉल्स तक हर जगह भीड़ रहती है।    दोपहर के बाद भीड़ और ज़्यादा बढ़ जाती है इसलिए इस मार्किट में सुबह शॉपिंग करना बेहतर रहेगा। यहां आपको हर तरह के कपडे़, फुटवेयर और अक्सेसरीज के सैकड़ों डिजाइन्स मिल जाएंगे। आप यहां से जी भर के शॉपिंग कर सकती हैं। यहाँ शॉपिंग करते वक्त बार्गेन करके आप आधे दामों में सामान खरीदकर ले जा सकते हैं। इस मार्किट में आप स्ट्रीट शॉपिंग के साथ-साथ स्ट्रीट फूड का भी आनंद ले सकते हैं।

हिंदमाता मार्किट 

यह मार्किट दादर की साड़ी मार्किट के नाम से भी जानी जाती है। अगर आप भारतीय पहनावे का ज़्यादा पसंद करते हैं, तो यह मार्किट आपके लिए बेस्ट रहेगी। यहाँ आपको सूट, सलवार, साड़ी, लहंगा हुए शेरवानी थोक रेट पर आसानी से मिल जाएगी। इस मार्किट में तरह-तरह के ड्रेस मटेरियल और रेडीमेड कपड़ों की कई दुकाने हैं जिनकी कीमत बाकी जगहों के मुकाबले काफी कम होती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह