Homemade Facial: नवरात्रि से पहले घर पर करें फेशियल, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

By अनन्या मिश्रा | Oct 02, 2024

नवरात्रि के पहले दिन व्रत रखने के बाद आप सुंदर लगना चाहती है, जिससे कि हर कोई आपके चेहरे का निखार पूछें। इसके लिए कई लोग पार्लर भी जाते हैं। लेकिन अगर आपके पास समय की कमी है और पार्लर नहीं जा सकती हैं। तो आप घर पर भी फेस क्लीन और फेशियल कर सकती हैं। क्योंकि आज हम आपको घर पर ही फेशियल करने का ऐसा खास तरीका बताने वाले हैं। जिससे कि आपके चेहरे का निखान पूरे 9 दिनों तक बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें: How To Wash Hair After Colouring: कलर्ड हेयर को शैम्पू करते समय इन टिप्स का रखें ध्यान

फेस क्लीन

पपीता- 1 चम्मच (गूदा)

शहद- 1 चम्मच

चीनी का बूरा- 1 चम्मच

इस तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर अपने फेस पर अप्लाई करें। अब इसको क्लीन करना है। इससे आपके फेस की सफाई होगी और साथ ही आपकी त्वचा की स्क्रबिंग होगी। इन तीनों चीजों को 5 मिनट तक स्क्रब करें और फिर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

फेशियल

चावल का आटा- 2 चम्मच

बेसन- 1 चम्मच

शहद- 2 चम्मच

हल्दी- 1/3 चम्मच

कच्चा दूध- जरूरत अनुसार

सबसे पहले एक कटोरी में चावल का आटा, बेसन और शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

फिर इसमें हल्दी और जरूरत अनुसार कच्चा दूध डालकर गाढ़ा मलाई जैसा स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।

अब आप इस फेस पैक से अपने चेहरे पर एक पतली सी लेयर अप्लाई करें।

इसके बाद इस फेसपैक को करीब 10-15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।

फिर फेस को गीले कपड़े से पोछ लें।

फेस को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

अगर आपको ठंडा या नॉर्मल पानी से समस्या नहीं है, तो इसका भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऐसे रखें स्किन का ख्याल

फेशियल करने के बाद आप अपनी त्वचा को मॉइस्चराइजर या फिर किसी हाइड्रेटिंग क्रीम का इस्तेमाल करें। वहीं अगर आप विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करती हैं, तो सीरम फेस पर लगाएं और त्वचा को हाइड्रेट रखें। स्किन को हाइड्रेट रखने का यह बेहतर तरीका है।

प्रमुख खबरें

Chennai में बनेगा देश का सबसे बड़ा AI Center, L&T को मिला 15,000 करोड़ का Mega Order

Electronics और Clean Energy को बूस्ट: Rare Earth Magnets के स्थानीय उत्पादन के लिए Indian Government का बड़ा फैसला

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय