बालों को स्ट्रेट करने के कुछ घरेलू नुस्खे, पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

By कंचन सिंह | Jul 27, 2022

कुछ महिलाओं के बाल कुदरती स्ट्रेट होते हैं, लेकिन जिनके नहीं होते हैं वह पार्लर में हेयर स्ट्रेटनिंग पर हज़ारों रूपए खर्च कर देती हैं। इससे बाल स्ट्रेट तो हो जाते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी कुदरती चमक खो जाती है और जैसे ही स्ट्रेटनिंग का असर खत्म होते है बालों का टेक्सचर बिगड़ जाता है, साथ ही बाल डैमेज भी हो जाते है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं बालों को स्ट्रेट करने के कुछ घरेलू नुस्खें। इन नुस्खों का इस्तेमाल करने वाले लोग इसे बहुत असरदार बताते हैं।

इसे भी पढ़ें: चेहरे की समस्याओं से पाना है छुटकारा तो ऐसे लगाएं ग्रीन टी फेस पैक

ऑयल मसाज ट्रीटमेंट

हेयर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गुनगुने तेल से मालिश करके भी आप अपने कर्ली बालों को सीधा कर सकती हैं। दरअसल, गर्म तेल बालों के ऐंठन को कम करने में मदद करता है। मसाज के लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। मसाज के लिए-

- पहले तेल को हल्का गर्म कर लें। 

- फिर स्कैल्प और पूरे बालों पर तेल लगाकर हल्के हाथों से 15-20 मिनट तक मसाज करें।

- पूरे बालों में कंघी करें। जड़ से नीचे की ओर कंघी कर लेने से बाल सुलझ जाते हैं और शैंपू के दौरान बाल भी कम टूटते हैं।

- अब गुनगुने पानी में भिगोया हुआ तौलिया बालों पर बांध लें। तौलिए की भाप से तेल बालों की जड़ तक पहुंचेगा।

- आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। धोने के बाद जब बाल थोड़े गीले हों तभी मोटे दांत वाली कंघी से उसे धीरे-धीरे सुलझा लें।

कोकोनट मिल्क और कॉर्न स्टार्च जेल

इसे बनाने के लिए एक बाउल में 3 चम्मच कॉर्न स्टार्च लें और इसमें 1 कप कोकोनट मिल्क, 4 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस चम्मच से तब तक मिलाएं जब तक कि स्मूद पेस्ट न बन जाएं। आपके जेल तैयार है। इसे अप्लाई करने के लिए-

- बालों को धोकर सुखा लें। फिर यह जेल स्कैल्प और पूरे बालों की लंबाई पर लगाएं।

- इसके बाद बालों को शावर कैप से कवर से ढंक लें और गर्म पानी से भीगे तौलिए को इसके ऊपर लपेटकर एक से डेढ़ घंटे तक रखें। इसके बाद बालों को पहले पानी से धोएं फिर माइल्ड शैंपू और कंडिशनर लगाएं।

- एक बार इस्तेमाल के बाद ही आपको अपने बालों में फर्क नज़र आएगा। आपके बाल स्ट्रेट और पहले से अधिक शाइनी नज़र आएंगा। हफ्ते में एक बार इस जेल का कुछ दिनों तक इस्तेमाल करें और आपके बाल बिना पार्लर के स्ट्रेट हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: रूखे-बेजान बालों के लिए रामबाण है बियर शैंपू, फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

मुल्तानी मिट्टी

चेहरे को निखारने वाली मुल्तानी मिट्टी बालों को सीधा करने में भी बहुत मददगार है। यह नेचुरल स्ट्रेटनर का काम करता है। साथ ही यह कुदरती क्लींजिंग एजेंट भी है।

- मुल्तानी मिट्टी में अंडे की सफेदी, एक चम्मच चावल का आटा और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।

- इस मिश्रण को बालों में ऊपर से नीचे की ओर लगाएं। और फिर मोटे दांत वाली कंघी से बालों को सुलझा लें।

- एक घंटे बाद बालों पर दूध का स्प्रे कर लें। फिर 15 मिनट बाद शैंपू से बाल धो लें।

ऑलिव ऑयल-एग हेयर पैक

बालों को स्ट्रेट करने के साथ ही इस नुस्खे से बालों में चमक भी आती है। हेयर एक्सपर्ट्स भी अंडे को बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानते हैं। इस पैक को बनाने के लिए-

- दो अंडे को किसी बर्तन में फोड़ लें और इसमें ज़रूरत के हिसाब से ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह फेंट लें।

- इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाकर मोटे दांत वाली कंघी से बालों को सुलझा लें। इससे मिश्रण पूरे बालों में अच्छी तरह से लग जाएगा।

- अब गुनगुने पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें। थोड़ी देर बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। 

- फिर थोड़े गीले बालों में ही कंघी कर लें।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

LAC पर भारत का चक्रव्यूह! जानिए क्यों सियांग मेगा प्रोजेक्ट से कांप रहा है ड्रैगन

New Zealand पर T20I सीरीज में व्हाइटवॉश का खतरा, Team India करेगी नए प्रयोग

Meerut Police ने मालकिन को नशीला पदार्थ देकर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को पकड़ा

Cancer Drugs के दाम घटे, Jan Swasthya Abhiyan ने मुनाफे पर सीमा तय करने को कहा