धोखा न खाएं!, जानें नकली स्मार्टफोन पहचानने के आसान तरीके और जरूरी टिप्स

By डॉ. अनिमेष शर्मा | Oct 11, 2025

त्योहारी सीजन या ऑनलाइन सेल के दौरान लोग नए स्मार्टफोन खरीदने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन इसी मौके का फायदा उठाते हैं कुछ फर्जी विक्रेता, जो असली ब्रांड के नाम पर नकली या रिफर्बिश्ड फोन थमा देते हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान तरीकों से असली और नकली स्मार्टफोन की पहचान कैसे करें।

इसे भी पढ़ें: OxygenOS 16 Launch in India: OnePlus लेकर आ रहा है AI फीचर्स से लैस OxygenOS 16, जानें किन फोन को मिलेगा अपडेट

2. Sanchar Saathi Portal से करें वेरिफिकेशन

भारत सरकार ने मोबाइल उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए Sanchar Saathi Portal (sancharsaathi.gov.in) की शुरुआत की है। इस पोर्टल के जरिए आप यह वेरिफाई कर सकते हैं कि आपके फोन का IMEI नंबर असली है या नकली। यह पोर्टल खासतौर पर चोरी, गुम या नकली मोबाइल फोन की पहचान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार न बने।

3. जानें कैसे करें फोन की असलियत की जांच

अगर आप किसी फोन की असलियत जांचना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप से sancharsaathi.gov.in वेबसाइट खोलें।

2. यहां ‘Citizen Centric Services’ सेक्शन में जाएं।

3. अब ‘Know Your Mobile (KYM)’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें मोबाइल नंबर और कैप्चा भरना होगा।

5. मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद OTP वेरिफाई करें।

6. अब जिस फोन का आप सत्यापन करना चाहते हैं, उसका IMEI नंबर दर्ज करें और सबमिट कर दें।

4. तुरंत मिल जाएगी फोन की असली जानकारी

जैसे ही आप IMEI नंबर दर्ज करते हैं, पोर्टल पर आपके फोन की पूरी जानकारी सामने आ जाती है। इसमें फोन का ब्रांड, मॉडल, निर्माण कंपनी, स्टोरेज वेरिएंट आदि की जानकारी शामिल होती है। अगर यह जानकारी आपके फोन से मेल नहीं खाती, यानी फोन के मॉडल या कंपनी का नाम कुछ और दिख रहा है  तो समझ लें कि आपका फोन नकली या रिफर्बिश्ड है।

5. नकली फोन से बचने के अन्य तरीके

- हमेशा अधिकृत डीलर, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या भरोसेमंद ई-कॉमर्स साइट से ही स्मार्टफोन खरीदें।

- बहुत ज्यादा डिस्काउंट या “लिमिटेड टाइम ऑफर” जैसे ऑफर देखकर लालच में न आएं।

- फोन खरीदते समय बिल और वारंटी कार्ड जरूर लें।

- फोन का बॉक्स, चार्जर और अन्य एक्सेसरीज़ भी जांच लें कि वे ब्रांडेड हैं या नहीं।

6. क्यों जरूरी है IMEI वेरिफिकेशन

IMEI नंबर सिर्फ फोन की पहचान नहीं बताता, बल्कि चोरी या गुम होने पर पुलिस और नेटवर्क कंपनियों को फोन ट्रैक करने में मदद करता है। अगर आपके पास नकली IMEI वाला फोन है, तो यह नेटवर्क से ब्लॉक भी हो सकता है और बाद में इस्तेमाल लायक नहीं रहेगा। इसलिए फोन खरीदने से पहले IMEI वेरिफिकेशन करना बेहद जरूरी है।

त्योहारी सेल के दौरान बाजार में असली और नकली फोन में फर्क करना मुश्किल होता है। लेकिन थोड़ी सतर्कता, Sanchar Saathi Portal का इस्तेमाल और IMEI नंबर की जांच करके आप खुद को धोखाधड़ी से बचा सकते हैं।

- डॉ. अनिमेष शर्मा 

प्रमुख खबरें

AI Stocks में बिकवाली से Asian Markets में भूचाल, Japan से South Korea तक बाजार क्रैश

Xi Jinping का विदेशी दखल वाला दांव, Bangladesh से 13 डील, क्या है Dragon का नया प्लान?

फ़िलीपींस में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया, पूरे देश में झटके महसूस किए गए

Ram Mandir चंदा विवाद पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: BJP का लंकाकांड Ayodhya में होगा