धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये 5 चीज़ें वरना हो जाएंगे कंगाल

By प्रिया मिश्रा | Oct 29, 2021

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्‍मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्‍वंतरि की पूजा का विधान है। इसके अलावा धनतेरस के दिन मृत्‍यु के देवता यमराज की पूजा भी की जाती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था इसलिए इसे धनतेरस के त्योहार के रुप में मनाया जाता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। हालाँकि, धनतेरस के दिन कुछ चीज़ों को खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन इन चीज़ों को घर में लाने से माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और इससे घर में दरिद्रता का वास होता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर कौन सी चीज़ें खरीदना अशुभ माना जाता है-

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार धनतेरस पर लोहे की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। ज्योतिषशास्त्र में लोहे को शनि का कारक माना गया है। धनतेरस पर घर में लोहा लाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन लोहे का सामान घर में लाने से घर में नकारत्मकता और दरिद्रता आती है। 

प्लास्टिक के बर्तन

धनतेरस के दिन प्लास्टिक के बर्तन या अन्य कोई वास्तु खरीदना भी अशुभ माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार प्लास्टिक के बर्तन या इससे बनी वस्तुएँ घर में रखने से घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती हैं। माना जाता है कि प्लास्टिक की वस्तुएँ घर में रखने से धन अस्थाई रहता है और इससे घर में बरकत नहीं होती। 

एल्युमिनियम या स्टील के बर्तन 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। हालाँकि, धनतेरस पर एल्युमिनियम या स्टील के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार एल्युमीनियम का संबंध राहु से माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर एल्युमीनियम या स्टील के बर्तन खरीदने से माँ लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और इससे घर में दरिद्रता आती है।

इसे भी पढ़ें: पाँच दिनों तक चलता है दिवाली का महापर्व, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की सही डेट और शुभ मुहूर्त

काँच 

मान्यताओं के अनुसार धनतेरस या किसी शुभ अवसर पर शीशे की बनी चीज़ों को नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कांच का संबंध राहु से होता है इसलिए धनतेरस पर काँच का सामान खरीदने से घर में दरिद्रता आती है।    

चीनीमिट्टी से बनी चीजें

धनतेरस के दिन चीनीमिट्टी से बनी चीज़ें खरीदना शभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि धनतेरस के दिन चीनीमिट्टी से बनी खरीदने से घर में बरकत नहीं होती है और घर में दरिद्रता आती है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर