सावधान! धनतेरस पर ना करें ये गलतियाँ वरना घर से चली जाएंगी लक्ष्मी

By प्रिया मिश्रा | Oct 29, 2021

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्‍मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्‍वंतरि की पूजा का विधान है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था इसलिए इसे धनतेरस के त्योहार के रुप में मनाया जाता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। हालाँकि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन कुछ कामों को नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए- 

इसे भी पढ़ें: पाँच दिनों तक चलता है दिवाली का महापर्व, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की सही डेट और शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के लिए माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करना शुभ माना जाता है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कभी भी धनतेरस पर कांच या प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्ति की पूजा नहीं करनी चाहिए। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस और दिवाली के दिन सोना नहीं चाहिए। माना जाता है कि इन शुभ दिनों पर सोने से माता लक्ष्मी रुष्ट होकर घर से बाहर चली जाती हैं। इससे घर में नकारात्मकता और दरिद्रता आती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन घर के सभी सदस्यों को आपस में प्रेम से रहना चाहिए। 

मान्यताओं के अनुसार धनतेरस और दिवाली जैसे शुभ पर्वों पर किसी से कर्ज नहीं लेना चाहिए और ना ही किसी को उधार देना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पैसों का लेन-देन करने से माता लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती हैं। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी लक्ष्मी का वास उसी जगह पर होता है जहाँ स्वच्छता होती है। माना जाता है कि धनतेरस और दिवाली पर घर में गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। धनतेरस और दिवाली के दिन घर की साफ-सफाई करनी चाहिए, इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर