पौष्टिक आहार के साथ समझौता न करें स्त्रियां

By प्रीटी | Mar 25, 2016

महिलाओं के लिए शादी के बाद की उम्र ऐसी होती है जिसमें या तो वह नौकरीपेशा हो जाती हैं या घर के कामों में व्यस्त रहती हैं। इस समय कामकाजी महिलाओं को अपने आहार का खास ख्याल रखना होता है। एक तो उनके पास समय कम होता है और काम ज्यादा होते हैं इसलिए उनके लिए नाश्ता तो बहुत ही आवश्यक है। नाश्ता हलका और सुपाच्य होना चाहिए। साथ ही दोपहर का खाना ऐसा होना चाहिए जिसे खाकर सुस्ती न आए और कार्यक्षमता बनी रहे।

कार्बोहाइड्रेट चीनी, स्टार्च, ग्लूकोज आदि से मिलता है। इससे शक्ति मिलती है। एक ग्राम कार्बोहाइड्रेट से चार कैलोरी मिलती है। दूध, दूध से बने पदार्थों और अंडे से प्रोटीन मिलता है। एक ग्राम प्रोटीन से भी चार कैलोरी प्राप्त होती है। विटामिनों की प्राप्ति के लिए गाजर, पालक, खट्टे फल, केले, सब्जी, मेवे आदि का सहारा लिया जा सकता है। खनिज पदार्थों में कैल्शियम दांतों के लिए बहुत जरूरी है इसी प्रकार लोहा खून बढ़ाने के लिए जरूरी है।

हर महिला के लिए डाइट अलग हो सकती है पर जरूरी है कि उसमें सभी चीजों का समावेश हो। एक दिन के भोजन में निम्न चीजों का समावेश होना चाहिए−

दूध व दूध से बने पदार्थ− 500 मिलीलीटर

दाल− तीस से पचास ग्राम

सब्जी− डेढ़ से दौ सौ ग्राम

फल− तीन−चार

नॉनवेज− एक से दो पीस

अनाज− छह से आठ

वसा− प्रतिदिन तीन से पांच छोटे चम्मच तेल

चीनी− प्रतिदिन दो से तीन छोटे चम्मच

आइए अब आपके लिए खाने का मेन्यू प्लान करते हैं।

मेन्यू प्लान− चाय के साथ दो बिस्किट

ब्रेकफास्ट कामकाजी महिला− दूध−दलिया या कॉर्नफलेक्स, सैंडविच, एक कप अंकुरित दाल, एक फल।

ब्रेकफास्ट घरेलू महिला− चीला अथवा उपमा या फिर सैंडविच, दलिया, अंकुरित दालें और एक फल।

लंच− कामकाजी महिलाएं तो टिफिन ले ही जाती हैं। वे परांठा, सब्जी, पुलाव, दही आदि ले जा सकती हैं उन्हें साथ में एक फल जरूर लेना चाहिए। घरेलू महिलाएं दाल, सब्जी, रोटी, चावल, रायता, दही और सलाद के साथ ही मौसमी फल भी ले सकती हैं।

शाम की चाय− चाय के साथ बिस्किट या नमकीन ले सकती हैं।

डिनर− मिक्स्ड दाल, मौसमी सब्जी, रोटी, चावल, सलाद, दही और कोई स्वीट डिश तथा फ्रूट कस्टर्ड लिया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर

Assam Congress Party: 15 साल सत्ता में रही Congress आज हाशिये पर, जानिए Assam में पार्टी के पतन की पूरी कहानी

कच्चे तेल की महा-उछाल: ₹10,888 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा भाव, पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य ने बढ़ाई चिंता

Udhayanidhi Stalin का BJP पर बड़ा हमला, बोले- Puducherry बनी जनविरोधी नीतियों की Laboratory