सिंधु जल समझौते की समीक्षा का विचार नहीं: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2016

सरकार ने आज बताया कि उसका पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते की समीक्षा करने का कोई विचार नहीं है। लोकसभा में एम चंद्राकाशी, डीएस राठौर, अश्विनी कुमार, वाईवी सुब्बा रेड्डी और सीआर पाटिल के प्रश्न के लिखित उत्तर में जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान ने यह जानकारी दी।

 

मंत्री ने कहा कि सरकार संधि के तहत भारत को दिए गए अधिकारों का पूर्ण प्रयोग करने के लिए जल विद्युत भंडारण और सिंचित फसली क्षेत्र के विकास के उपयोग की तलाश कर रही है। बालियान ने कहा कि गुजरात सिंधु बेसिन का हिस्सा नहीं है। उल्लेखनीय है कि सीमापार से उरी में सैन्य शिविर पर आतंकी हमले में 18 भारतीय सैनिकों के शहीद होने की घटना की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान के साथ सिंधु नदी जल समझौते की समीक्षा की मांग उठ रही थी।

 

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष