WhatsApp: सावधान! व्हाट्सएप पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो जाएगा बहुत बड़ा नुकसान

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 10, 2024

मेटा स्वामित्व व्हाट्सएप दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाला चैटिंग एप है। इस एप के जरिए लोग आसानी से किसी के साथ कभी भी बात कर सकते हैं। इस मोबाइल एप में ग्रुप कॉलिंग और कई सारे फीचर्स मिलते हैं।

व्हाट्सएप पर प्रोफाइल पिक्चर न छुपाना

व्हाट्सएप यूजर्स को अपनी प्रोफाइल फोटो छुपाने की सुविधा देता है। इस फीचर की मदद से जो यूजर्स किसी अनजान शख्स को अपनी फोटो में नहीं दिखाना चाहते हैं, तो अपनी फोटो को हाइड कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग में जाकर प्राइवेसी में जाना है, फिर प्रोफाइल फोटो पर जाकर कई सारे विकल्प मिल जाएंगे।

फेक न्यूज को आगे भेजना

यूजर्स को व्हाट्सएप पर फेक न्यूज को आगे नहीं भेजना चाहिए। किसी भी खबर की पुष्टि नहीं है तो भूलकर भी उस खबर को आगे किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए।

अनजान व्हाट्सएप समूह में शामिल होना

व्हाट्सएप पर अनजान ग्रुप में शामिल न हो। ऐसे में बिलकुल किसी भी अनजान समूह की रिक्वेस्ट को मंजूर न करें। यह एक तरह का जाल भी हो सकता है।

अनजान नंबर में आए लिंक पर क्लिक करना

अगर आपके पास व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें, जो कि किसी गिफ्ट और मुफ्त ऑफर का दावा करता हो। ऐसे लिंक लोगों की जानकारी को चुराकर आर्थिक नुकसान कर सकते हैं।

व्हाट्सएप टू स्टेप वेरिफिकेशन ऑन न करना

व्हाट्सएप यूजर्स इस बात का ध्यान रखें कि टू स्टेप वेरिफिकेशन ऑन नहीं करते हैं। जिस वजह से उनका कई बार कोई भी अवैध तरीके से उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लेता है या फिर उसका गलत इस्तेमाल करता है। व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लेता है या फिर गलत इस्तेमाल करता है। व्हाट्सएप की इस सुविधा का जरुर फायदा उठाएं।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 8 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 8 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Rajasthan Seed Scam | ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹2.44 करोड़ कैश बरामद, कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा पर उगाही रैकेट का आरोप

‘राम मंदिर’ में चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये गायब, अखिलेश यादव का बड़ा बयान | Ayodhya Ram Mandir Offering Controversy

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड