नींद ना आने की समस्या से हैं परेशान तो रात में भूलकर भी ना करें इन 5 चीज़ों का सेवन

By प्रिया मिश्रा | Jul 12, 2022

स्वस्थ रहने के लिए नींद पूरी होना बहुत जरुरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, दिन में 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद की कमी के कारण न केवल हमारे शारीरिक, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। नींद ना आने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार हम रात में कुछ ऐसी चीज़ों का सेवन कर लेते हैं जिसकी वजह से हमारी नींद डिस्टर्ब हो जाती है। अगर आप भी चाहते हैं कि रात में आपकी नींद में खलल ना पड़े तो रात में भूलकर भी इन चीजों का सेवन ना करें -  

चिप्स और नमकीन

अगर आप भी रात के समय चिप्स और नमकीन खाते हैं तो अपनी यह आदत आज ही बदल लें। इन चीजों ने बहुत अधिक मोनोसोडियम ग्लूटामेट होता है जिससे नींद खराब होती है। इसके अलावा सोने से पहले इन चीजों का सेवन करने से आपको डायबिटीज हार्ड डिजीज आदि की समस्या भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: आपकी इन गलत आदतों की वजह से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, आज ही करें इनमें सुधार

बर्गर या सैंडविच

कई लोग समय के आभाव के कारण रेडी टू ईट खाना खाते हैं। अगर आप भी रात के समय बर्गर या सैंडविच खाते हैं तो इससे आपकी नींद डिस्टर्ब हो सकती है। अगर आप भी इन चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपका पाचन बिगड़ सकता है।

ब्रोकोली या पत्ता गोभी

सेहत के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां फायदेमंद मानी जाती हैं। लेकिन रात के समय ब्रोकोली या पत्ता गोभी नहीं खानी चाहिए। इन सब्जियों को खाने से पेट में गैस होती है।

इसे भी पढ़ें: कार्डियो से जुड़े इन मिथ्स पर ना करें भरोसा

डार्क चॉकलेट

अगर आप रात के समय डार्क चॉकलेट खाते हैं तो इससे आपकी नींद डिस्टर्ब हो सकती है। डार्क चॉकलेट में बहुत अधिक कैसे होता है , जो मतिष्क को एक्टिव करने का काम करता है। रात के समय डार्क चॉकलेट खाने से आपकी नींद खराब हो सकती है।

अल्कोहल

कई लोगों को लगता है कि रात के समय अल्कोहल लेने से उन्हें नींद अच्छी आएगी। लेकिन ऐसा नहीं है, इससे आपकी नींद खराब हो सकती है। रात के समय अल्कोहल लेने से वेट गेन, डायबिटीज, हार्ट डिजीज और नींद खराब हो सकती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Nvidia में Jensen Huang की बतौर CEO वापसी, इस्तीफे के 11 दिन बाद बोर्ड का फैसला

Karthigai Deepam से पहले मदुरै में तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी Red Zone घोषित, ड्रोन पर रोक

MP Cabinet ने दी गोपाल-कृष्ण ग्राम योजना समेत 7000 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी

Nvidia के CEO पद पर Jensen Huang की वापसी, इस्तीफे के दो हफ्ते बाद संभाली कमान