आम के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीज़ें, भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

By प्रिया मिश्रा | Jun 08, 2022

गर्मियों में मौसम में आम खाने का इंतजार सबको रहता है। इसे फलों का राजा ऐसे ही नहीं कहा जाता है। लोग आम से कई तरह के व्यंजन तैयार करते हैं। कुछ लोगों को मैंगो शेक पसंद होता है तो कुछ मैंगो फिरनी खाना पसंद करते हैं। लेकिन आम खाने के बाद कुछ फूड्स को खाने से सेहत पर दुष्प्रभाव होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आम खाने के बाद कौन सी चीज़ें नहीं खानी चाहिए।

दही

बहुत से लोग उनके साथ दही मिलाकर खाते हैं। लेकिन इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। आम के साथ या तुरंत बाद दही खाने से पेट और त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, आम गर्म होता है और दही ठंडा, ऐसे में इसके मिश्रण से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव होता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: इन शाकाहारी चीजों को करें डाइट में शामिल, दूर होगी ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी

पानी

अगर आप आम खान के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो ऐसा करना छोड़ दें। आपकी यह गलती आपको भारी पड़ सकती है। आम खाने के बाद पानी पीने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इससे पेट दर्द, अपच, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आम खाने के आधे घंटे तक पानी न पिएं।

कोल्ड ड्रिंक 

वैसे तो कोल्ड ड्रिंक पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। लेकिन आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक पीने से सेहत बिगड़ सकती है। आम और कोल्ड ड्रिंक दोनों में ही शुगर की अधिक मात्रा होती है। ऐसे में आम खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीने से स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है।

इसे भी पढ़ें: खराब पाचन की वजह से झेलनी पड़ सकती है कई समस्याएं, इन आयुर्वेदिक उपाय की मदद से मिलेगी राहत

करेला

वैसे तो शायद ही ऐसा कोई होगा जो आम खाने के बाद करेला खाए। लेकिन ऐसा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। आम खाने के तुरंत बाद करेला खाने से पेट में एसिडिटी बढ़ने लगती है। ऐसे में उल्टी मतली और सांस संबधी दिक्कत पैदा हो सकती है।

मसालेदार भोजन

आम खाने के तुरंत बाद मसालेदार भोजन खाने से बचें। इससे आपके चेहरे पर पिंपल हो सकते हैं। इससे पेट में गर्मी बढ़ जाती है, जिससे चेहरे पर एक्ने की समस्या हो सकती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

भारतीय AI कंपनियों का निवेश दोगुना, जुटाए 1.6 अरब डॉलर: Tracxn रिपोर्ट

वित्त वर्ष 2026-27 तक Indian Railway के यात्रियों की संख्या 800 करोड़ पहुंचने का अनुमान

Lowy Institute Asia Power Index: भारत तीसरी सबसे बड़ी ताकत, PM Narendra Modi दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने

Carlos Alcaraz ने जीता पहला ATP Finals, Jannik Sinner के 17 खिताबों की बराबरी की