Skin Care: ट्रैवलिंग के दौरान स्किन केयर रूटीन को न करें नजरअंदाज, वरना स्किन कर सकती है 'सफर'

By अनन्या मिश्रा | Mar 20, 2024

लगभग हर व्यक्ति को घूमना फिरना पसंद होता है। आज के इस दौर में लोगों को जैसे ही अपनी व्यस्त लाइफस्टाइल से थोड़ा भी फुर्सत का समय मिलता है, तो वह घूमने का प्लान बना लेते हैं। लोग परिवार या दोस्तों के साथ घूमने निकल जाते हैं। वहीं बैचलर्स भी अपने दोस्तों के साथ घूमने का मौका तलाश रहते हैं। हांलाकि घूमने का प्लान बनाना तो बेहद आसान है, लेकिन ट्रिप के दौरान अपनी स्किन का ध्यान रखना बेहद मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: Perfect Lipstick Shade: व्हाइट आउटफिट के साथ खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये शेड्स, बेहद कमाल दिखेंगी आप

स्किन केयर प्रोडक्ट

अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हमेशा अपने बैग में स्किन केयर प्रोडक्ट्स रखने चाहिए। अगर आपके स्किन केयर प्रोडक्ट के ट्रैवल साइज पैकेट नहीं आते हैं। तो मार्केट में आपको कई ऐसे पैकेट्स मिल जाएंगे। जिनमें आप अपने स्किन केयर प्रोडक्ट्स कैरी कर सकते हैं।

मॉइस्चराइजर

हर हाल में ट्रैवलिंग बैग में मॉइस्चराइजर जरूर रखना चाहिए। वहीं बदलते मौसम के कारण स्किन की नमी खो जाती है। ऐसे में मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा को सही रखने में सहायता करता है।

सनस्क्रीन

रोड ट्रिप के दौरान आपको अपने साथ सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। सनस्क्रीन आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करती है।

शीट मास्क

ट्रैवलिंग के दौरान अपने साथ हमेशा शीट मास्क रखना चाहिए। क्योंकि यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ ही फेस को इंस्टेंट ग्लो देता है। आप शीट मास्क का इस्तेमाल बस और ट्रेन में भी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Raghubar Das बोले MMDR Act से Jharkhand को होगा फायदा, अवैध खनन पर लगेगी रोक

Raksha Bandhan 2026: भाई के माथे पर तिलक के साथ अक्षत का क्या है महत्व? जानें Importance और Rituals

Bansuri Swaraj का Rahul Gandhi पर वार, बोलीं- पितृसत्ता खत्म की बात सिर्फ Pune तक क्यों?

Bhavika Sharma और Ankit Gupta के बीच आई दूरी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि कर दिया अनफॉलो!