Health Tips: महिलाओं में इस तरह के लक्षण हो सकते हैं PCOS का संकेत, डॉक्टर को दिखाने में न करें देर

By अनन्या मिश्रा | Mar 06, 2024

कुछ बीमारियां अलग-अलग तरह से महिला व पुरुषों को प्रभावित कर सकती हैं। जैसे कि हृदय रोग के मामले। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो लाइफस्टाइल और डाइट में गड़बड़ी की वजह से कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ाता रहता है। वहीं महिलाओं को PCOS की समस्या हो सकती है। PCOS यानी की पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, जो मुख्य रूप से पीरियड्स से संबंधित समस्या है। जिसमें लंबे समय तक या असामान्य पीरियड्स हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्टफीडिंग छुड़वाने के बाद से बच्चों को ये 5 चीजें जरुर खिलाएं, दिमाग होगा तेज

पीसीओएस का बढ़ता जोखिम

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रजनन आयुवर्ग वाली अनुमानित 8-13% महिलाओं को PCOS प्रभावित करता है। वहीं दुनियाभर में करीब 70 फीसदी महिलाओं को यह समस्या हो सकती है। इस समस्या के कारण महिलाओं के अंडाशय में पुरुष हार्मोन और सिस्ट का अत्यधिक उत्पादन होने लग जाता है। यह शुरूआती लक्षण पीसीओएस के बारे में संकेत दे सकते हैं। जिन्हें आपको भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

अनियमित पीरियड्स

पीरियड्स में होने वाले किसी भी तरह के बदलाव पर ध्यान देना जरूरी होता है। क्योंकि कई बार पीरियड्स में होने वाले बदलाव स्वास्थ्य समस्याओं की तरफ संकेत करते हैं। पीरियड्स की अवधि कम होने या नियमित न होने की स्थिति PCOS के सामान्य लक्षण हैं। बता दें कि PCOS की समस्या से पीड़ित महिलाओं को पीरियड्स सामान्य अवधि से अधिक समय तक हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में महिलाओं को गर्भधारण करने में समस्या हो सकती है। इसलिए बिना देर किए फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

फेस और त्वचा पर बाल

PCOS की स्थिति में सेक्स हार्मोन्स असंतुलित होने लगता है। ऐसे में समय रहते इस समस्या पर ध्यान न देने और इलाज न पाने की स्थिति में फेस और हाथों आदि पर अत्यधिक बाल आने लगते हैं। बता दें कि महिलाओं में यह समस्या काफी सामान्य देखी जाती है। लेकिन इस तरह के लक्षणों को फौरन पहचान कर इलाज किया जाना बेहद जरूरी है।

इन लक्षणों को न करें अनदेखा

बांझपन की समस्या

सिर के बालों का झड़ना

वजन बढ़ने की समस्या

मूड में बहुत तेजी से बदलाव होना

इंसुलिन का स्तर काफी बढ़ जाना

गर्दन के आसपास या त्वचा पर काले धब्बे

PCOS आपकी सेहत पर कई तरह से नकारात्मक असर डाल सकती है। ऐसे में समय रहते इन लक्षणों की पहचान करना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना

FIFA World Cup 2026: Captain Lionel Messi की हैट्रिक, Team Argentina ने जीत से किया अभियान का आगाज़

FIFA World Cup 2026: Mexico का विजय रथ जारी, South Korea को हराकर नॉकआउट में पक्की की जगह