Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें एक्वेरियम, वरना आपसे रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

By अनन्या मिश्रा | Mar 01, 2024

आज के समय में आपको हर घर में एक्वेरियम देखने को मिल जाएगा। वहीं एक्वेरियम रखने के अपने कुछ फायदे होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिस भी व्यक्ति के घर में एक्वेरियम पाया जाता है, उसके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। आपको बता दें कि यदि आपको धन संबंधी समस्या रहती है, या आर्थिक समस्या से परेशान रहते हैं, तो घर में एक्वेरियम रखना चाहिए। लेकिन कई बार सही जानकारी न होने के कारण एक्वेरियम को गलत दिखा में रख देते हैं।

दक्षिण दिशा में न रखें एक्वेरियम

ज्योतिष के मुताबिक घर की दक्षिण दिशा में एक्वेरियम या फिर पानी से संबंधित कोई भी चीज रखना शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा इस दिशा में शो पीस आदि भी नहीं रखने चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति को आमदनी में घाटा होता है। एक्वेरियम को प्राकृतिक रोशनी के नीचे रखना शुभ माना जाता है। वहीं एक्वेरियम में लाल और काली रंग की मछली रखना भी शुभ माना जाता है। लेकिन दक्षिण दिशा में एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए।

साफ-सफाई करते रहें

घर में एक्वेरियम रखने के दौरान इसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इसकी रोजाना सफाई नहीं कर सकते हैं, तो शुक्रवार के दिन एक्वेरियम में चीनी जरूर डालें। इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होने के साथ लाभ होगा। वहीं साफ-सफाई नहीं रखने पर मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। 

एक्वेरियम को बेडरूम में न रखें

कभी भी अपने बेडरूम में एक्वेरियम को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।

एक्वेरियम को किचन में न रखें

इसके अलावा भूलकर भी एक्वेरियम को किचन में नहीं रखना चाहिए। इससे दुर्भाग्य घर आता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक एक्वेरियम को किचन में रखने से बचना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल