घर में भूलकर भी ना लगाएं ये पौधे वरना छिन जाएंगी सारी खुशियाँ

By प्रिया मिश्रा | Feb 24, 2022

आजकल घरों में इंडोर प्लांट्स रखने का बहुत चलन है। लोग अपने घर की सजावट के लिए घर में खूबसूरत इंडोर प्लांट्स रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कुछ पौधों को अशुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार ऐसे पौधों को घर में रखने से नकारात्मकता आती है और प्रगति रुक जाती है। माना जाता है कि ना ही ऐसे पौधों को घर में रखना चाहिए और ना ही किसी को भेंट करना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वास्तु में किन पौधों को अशुभ माना गया है -

अक्सर लोग घर के सजावट के लिए घर में कपास या रेशमी कपास का पौधा लगाते हैं। यह पौधा देखने में खूबसूरत होता है लेकिन इसमें धूल मिट्टी इकट्ठा हो जाती है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है इसलिए कभी भी यह पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए।

कांटेदार पौधा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कभी भी कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। आपको घर में गुलाब को छोड़कर कैक्टस या कोई अन्य कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता का वास होता है और घर में दुर्भाग्य आता है।

बोनसाई

आजकल घरों में बोनसाई पौधों को रखने का बहुत चलन है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार बोनसाई को घर में रखने से दुर्भाग्य आता है और तरक्की नहीं होती।

इसे भी पढ़ें: विवाह में हो रही है देरी तो सोमवार को करें ये उपाय, जल्द मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

इमली 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर कभी भी इमली का  पौधा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के मुताबिक इस पत्र में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। यही वजह है कि अगर किसी जमीन पर इमली का पौधा हो तो वहां मकान नहीं बनाना चाहिए। इसके साथ ही ना तो इसको कभी घर में लगाना चाहिए और ना किसी को उपहार में देना चाहिए।

बबूल

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में या घर के आस-पास बबूल का पौधा नहीं लगाना चाहिए। वा स्तु में बबूल के पौधे को शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों में लड़ाई झगड़ा होता है। इससे घर में नकारात्मकता प्रवेश करती है और बीमारियां आती हैं।

मेहंदी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में यह घर के आस पास कभी भी मेहंदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि मेहंदी के पौधे में बुरी आत्माओं का वास होता है। इस पौधे से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसलिए भूलकर भी घर में मेंहदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट