Liquid Lipstick लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना खराब हो सकते हैं आपके होंठ

By दिव्यांशी भदौरिया | May 07, 2024

मेकअप करना हर महिलाओं को पसंद होता है। गौरतलब है मेकअप करने से आत्मविश्वास काफी बढ़ता हैं, वहीं मेकअप का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है होंठों पर लिपस्टिक लगाना। बिना लिपस्टिक के मेकअप अधूरा रहता है। महिलाओं की सुंदरता में लिपस्टिक चांर चांद लगाती है। आजकल ज्यादातर महिलाएं लिक्विड लिपस्टिक का उपयोग करती हैं। यह काफी लंबे समय तक चलता हैं और यह लिक्विड लिपस्टिक देखते ही देखते सबसे ज्यादा सेल होने वाला ब्यूटी प्रॉडक्ट्स बन गया है। अगर आप लिक्विड लिपस्टिक लगाती हैं, तो इससे जुड़ी हर एक बात आपको पता होना चाहिए।आज हम आपको लिक्विड लिपस्टिक से जुड़ी खास बातें बताने वाले हैं।

होंठों को मॉइश्चराइज रखना है जरुरी

अगर आपके होठ ड्राई और फटे रहते हैं तो आपको ज्यादा  लिक्विड लिपस्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह देखने में भद्दा लगता है। अगर आप  लिक्विड लिपस्टिक लगाती हैं तो पहले होठों को मॉइश्चराइज करके  लिक्विड लिपस्टिक अप्लाई कर सकते हैं।

अधिक मात्रा में ना लगाएं लिक्विड लिपस्टिक 

 लिक्विड लिपस्टिक ज्यादातर चिपचिपी होती है। ऐसे में आपको कम मात्रा में इसका प्रयोग करना चाहिए। आपको बस दो डॉट ही लगाना चाहिए फिर आप एक साफ ब्रश की मदद से  लिक्विड लिपस्टिक को पूरे लिप्स पर लगा सकती हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है।

लिक्विड लिपस्टिक कैसे रिमूव करें

कई बार लोग लिक्विड लिपस्टिक लगाने के बाद अपने होंठों को सूती कपड़े की मदद से पोछते हैं। ऐसे में आपका होठ पैची लगेगा। इसके जगह आप वॉटर बेस्ड मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं यह आपकी लिक्विड लिपस्टिक तो आसानी से साफ कर देंगी। इससे आपके होठों में दिक्कत नहीं होगी। 

प्रमुख खबरें

Bihar: Prime Minister Modi को वोट नहीं देने की अपील करने के आरोप में शिक्षक को जेल

Himachal में Congress सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी : Sukhwinder Singh Sukhu

Uttar Pradesh के Bhadohi में नवविवाहित जोड़े ने मालगाड़ी से कटकर खुदकुशी की

Jamshed Ji Tata Death Anniversary: जमशेद जी टाटा के तीन सपने रह गए थे अधूरे, ऐसे खुद को किया था स्थापित