नॉर्थ इंडिया की इन खूबसूरत जगहों को न करें स्किप, यहां के खूबसूरत नजारों को देख हो जाएंगे खुश

By अनन्या मिश्रा | Feb 24, 2023

उत्तर भारत में घूमने के लिए आपको कई बेहतरीन जगह मिल जाएंगी। उत्तर भारत में कश्मीर की खूबसूरती से लेकर राजस्थान की शाही भव्यता, आगरा के ताजमहल से लेकर सबसे पवित्र नदी गंगा, विशाल प्रकृति, संस्कृति और शांति से भरे अनुभवों की उत्तर भारत अपने आप में समेटे है। इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आपका मन मंत्रमुग्ध कर देगी। बता दें कि उत्तर भारत यानि की नॉर्थ इंडिया में जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। अगर आप भी नॉर्थ इंडिया घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप इन जगहों की खूबसूरती को देख सकते हैं। जहां आपको प्रकृति यानि की नेचर के साथ एक  सुकून की भी अनुभूति होगी।

देश की राजधानी दिल्ली है। इस शहर में आप नुक्कड़ से लेकर आउटलेट और रेस्तरां में खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली में मनोरम स्मारकों से लेकर वास्तुकला, अद्भुत किलों, सरकारी भवनों, हरे-भरे बगीचों, विभिन्न संग्रहालयों और मंदिरों की भरमार है। अगर आप भी दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां का लाल किला, जामा मस्जिद, इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा, राजघाट, चांदनी चौक, अक्षरधाम मंदिर और राष्ट्रपति भवन देख सकते हैं। 

राजस्थान 

भारत का सबसे मशहूर पर्यटन स्थल राजस्थान अपनी संस्कृति और विरासत के लिए जाना जाता है। बता दें कि हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। इस राज्य में आप आमेर किला, सिटी पैलेस, पिछोला झील, जल महल, उम्मेद भवन पैलेस, हवा महल, जंतर मंतर, जयगढ़ किला, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय आदि घूम सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर ऊंट और हाथी की सवारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं। राजस्थान अपनी परंपरा, वास्तुकला और भोजन आदि में रॉयल्टी दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन खूबसूरत हिल स्टेशन को देखते ही छोड़ देंगे सारे ऑप्शन, एक बार आए तो बार-बार करेगा आने का मन

जम्मू और कश्मीर 

जम्मू और कश्मीर को धरती का स्वर्ग माना जाता है। यह भारत के सबसे उत्तरी भाग में है। जम्मू-कश्मीर में आप यहां की प्राकृतिक सुंदरता को काफी करीब से देख सकते हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां पर आप कारगिल, सोनमर्ग, पुलवामा, श्रीनगर, गुलमर्ग, उधमपुर, कुपवाड़ा,  पहलगाम, डोडा, पुंछ, अनंतनाग, बारामूला आदि घूम सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश 

घूमने का शौक रखने वालों के लिए हिमाचल प्रदेश भी एक बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर आप प्राकृतिक सुंदरता के अलावा नेचर के बीच शांतिपूर्ण पल बिता सकते हैं। यहां की मनमोहक घाटियां आपका मन मंत्रमुग्ध कर देंगी। यहां पर आप कसौली, कुल्लू, मनाली, मसूरी, शिमला, चंबा, कांगड़ा, डलहौजी, ऊना, सोलन आदि घूम सकते हैं। इसके अलावा रोहतांग पास, सोलंग घाटी, कांगड़ा घाटी और जाखू का भी आप लुत्फ उठा सकते हैं।

उत्तराखंड

अगर आप नॉर्थ इंडिया में तीर्थ स्थलों के घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो उत्तराखंड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बता है। उत्तराखंड भारत के पवित्र राज्यों में से एक है। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में तीर्थयात्री आते हैं। हिमालय की गोद में बसा उत्तराखंड अपनी अलग छटा बिखेरता है। यहां पर आप ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून घूम सकते हैं। इसके अलावा यहां पर हर की पौड़ी, चंडी देवी मंदिर, फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, नैनीताल झील, बद्रीनाथ मंदिर, केदारनाथ मंदिर, लक्ष्मण झूला देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश एक उत्तर भारतीय राज्य है। यह राज्य अपनी मुगल वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यहां पर कई सालों तक मुगल शासकों ने राज्य किया है। इसीलिए, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबों की नगरी भी कहा जाता है। राजधानी लखनऊ अपने मुगल वास्तुकला, नवाबी अंदाज और अदब के लिए फेमस है। इसके अलावा यहां पर आप अन्य फेमस शहरों जैसे वाराणसी, कानपुर, झांसी, अलीगढ़, गाजियाबाद में भी घूम सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Consumer Rights पर सरकार सख्त, Storia-English Oven के Misleading Ads पर बैन और जुर्माना

हॉकी में भारत की बेटियों का डंका! New Zealand को रौंदकर जीता Nations Cup, Pro-League में जगह पक्की

Vaibhav Sooryavanshi की सुनामी में उड़ी Sri Lanka, World Record के साथ India A ने जीती ट्रॉफी

Delhi में आत्मनिर्भरता की नई सुबह, Yoga Day पर Seva Bharti ने 5000 लोगों के लिए खोले 301 सेवा केंद्र