भाजपा और कांग्रेस जैसी झूठी पार्टियों को वोट न दें: अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लोगों से भाजपा और कांग्रेस जैसी "झूठी" पार्टियों को वोट नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि दोनों दलों ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने को लेकर झूठे वादे किये थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल के लोगों ने तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु के लोगों ने अन्नाद्रमुक के लिये वोट किया ठीक उसी तरह दिल्ली को आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहिये। उन्होंने मालवीय नगर में एक रैली में कहा कि हमें वोट देना दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की दिशा में पहला कदम है। हम पूर्ण राज्य के दर्जे के लिये लड़ाई लड़ेंगे और दो साल के भीतर इसे हासिल कर लेंगे।

इधर आम आदमी पार्टी ने रविवार को हिंदू स्वास्तिक वाले केजरीवाल के विवादित ट्वीट पर भी सफाई दी। पार्टी ने कहा कि केजरीवाल ने जो ट्वीट किया था उसमें पार्टी के चुनाव चिन्ह 'झाड़ू' को हिंदू धर्म के प्रतीक स्वास्तिक चिन्ह के पीछे नहीं बल्कि नाजी स्वास्तिक के पीछे भागते हुए दिखाया गया था और इसका मकसद हिंदुओं की भावनाओं को आहत करना नहीं था। पार्टी ने एक बयान में कहा कि भाजपा को पहले हिंदू और नाजी प्रतीकों के बीच फर्क पता होना चाहिये।

प्रमुख खबरें

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि