ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो युवाओं को चाय-पकौड़े बेचने पर मजबूर करे: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2019

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को कहा कि युवाओं को ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो उन्हें रोजगार देने के बजाय पकौडे़ और चाय बेचने तथा चौकीदारी करने के लिए मजबूर करती हो।

मायावती ने ट्वीट कर कहा,  देश की 130 करोड़ जनता और खासकर करोड़ों शिक्षित युवाओं तथा बेरोजगारों को ऐसी गलत सोच वाली भाजपा सरकार कतई नहीं चाहिए जो उन्हें रोजगार देने के बजाए पकौड़े और चाय बेचने तथा चौकीदारी आदि करने के लिए मजबूर करती हो एवं वैसी ही घातक जनविरोधी नीति अपनाती हो। 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, आज 17वीं लोकसभा के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी है। समस्त मतदाताओं से अपील है कि वे मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।  मायावती ने कहा,  वोट आपका अमूल्य संवैधानिक अधिकार है, जिसके बल पर आप अपनी पसन्द और अपने हितों की सरकार बनाकर अपनी जिन्दगी खुशहाल बना सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal