भारतीय महिला टीम के लिये आयरलैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला, शुक्रवार को होगी भिड़ंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

तोक्यो। लगातार तीन हार के बाद ओलंपिक से बाहर होने की कगार पर खड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बचाये रखने के लिये शुक्रवार को हर हालत में आयरलैंड को हराना होगा। वैसे लगातार तीन शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम के लिये मनोबल ऊंचा रखकर अपने से ऊंची सातवीं रैंकिंग वाली टीम को हराना आसान नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी तैराक सेलेब ड्रेसेल ने अपने करियर का पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता

ब्रिटेन के हाथों मिली हार को कोच मारिन ने ओलंपिक में भारत का सबसे खराब मैच बताते हुए कहा था ,‘‘ यह हमारा सबसे खराब मैच था। हम हर खिलाड़ी के लिये छह खेलने का प्रयास करते हैं लेकिन इस मैच में वैसा नहीं हुआ। खराब फैसले, खराब चयन। मैं इससे बहुत निराश हूं।’’ उन्होंने हालांकि कहा ,‘‘ अभी भी हमारे पास मौका है और हम छह अंक लेकर क्वार्टर फाइनल में जा सकते हैं। यही हमारा लक्ष्य होना चाहिये।’’ भारतीय डिफेंडरों के लिये हालांकि एलेना टाइस, कप्तान कैथरीन मुलान और हन्ना मैकलागलिन जैसे स्ट्राइकरों को काबू में रखना आसान नहीं होगा। वैसे भारत ने फरवरी 2019 में आयरलैंड को 3 . 0 से हराया और स्पेन दौरे पर दो मैचों की श्रृंखला में इसी टीम से 1 . 1 से ड्रॉ खेला था।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप