By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 17, 2025
धनतेरस का त्योहार दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस साल धनतरेस का पर्व शनिवार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर ही भगवान धन्वंतरि का अवतरण हुआ था। इसी वजह से इस दिन को धनतेरस के रुप में मनाया जाता है। इस मौके पर सोना-चांदी, बर्तन और नई चीजें खरीदने का विशेष महत्व माना जाता है। धनतेरस पर ये उपाय करने से धन की वर्षा होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अकाल मुत्यु से परिवार की रक्षा करने के लिए यम का दीपक जलाया जाता है। इस दिन आपने यह उपाय कर लिए तो कभी भी आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपकी धन-दौलत भी दोगुनी हो जाएगी। आइए आपको बताते हैं यमदीपक से जुड़ा हुआ यह उपाय।
यमदीपक का महत्व
इस दिन शाम को यम का दीपक जलाया जात है। धनतेरस की शाम को 5 दीपक जलाने के साथ ही एक चौमुखी दीपक यम को समर्पित है। इस दीपक को हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि यह यमराज की दिशा है।
यमदीप में डालें ये 2 खास चीजें
धनतेरस की शाम को यम दीपक जलाने के लिए आप मिट्टी का चार मुख वाला दीया या फिर आटे से बना हुआ चौमुखा दीया जलाएं। अब दो रूई की बत्तियों को दीये में क्रॉस करके लगाएं और इसे चारों ओर से जलाकर दक्षिण दिशा में रख देना चाहिए। इसके साथ ही इस दीपक में कौड़ी और एक सिक्का डाल दें। ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
सिक्का और कौड़ी को चुपके निकालकर करें ये उपाय
धनतेरस के अगले दिन जब यह दीपक बुझ जाए तो बिना किसी को बताएं चुपचाप से इसमें डाला हुआ सिक्का और कौड़ी को निकाल लें। इन दोनों चीजों को आप अपने तिजोरी में रख दें। जहां पर आपका धन रखा हुआ, वहां पर इन दोनों चीजों को रख दें। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगा। घर की समस्याएं भी धीरे-धीरे गायब हो जाएगी। परिवार में सुख और शांति बनीं रहेगी।
नौकरी या व्यापार की समस्या दूर होगी
अगर आप नौकरी या व्यापार की समस्याओं से परेशान हैं, तो इस उपाय को करें। आप सिक्के और कौड़ी को अपने दराज में छुपाकर रख दें। यह उपाय करने से व्यक्ति के कारोबार में उन्नति होती है। इसके अलावा, घर के 5 स्थानों पर भी दीपक जरुर जलाएं। इसके साथ ही, विधिवत रुप से माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबरे देवता की पूजा करें।