आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना है तो होली के दिन करें ये सरल उपाय, हो जाएंगे मालामाल

By प्रिया मिश्रा | Mar 12, 2022

हिंदी पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। इस साल रंगों का त्योहार 18 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। देशभर में रंगों का यह पर्व बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होली का पर्व दो दिनों तक मनाया जाता है। पहले छोटी होली के दिन रात में होलिका दहन की परंपरा है। इसके बाद दूसरे दिन धुलेण्डी यानी रंगों से खेलने वाली होली मनाई जाती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार होली पर कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। माना जाता है कि इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है -

होलिका दहन के बाद पूरे परिवार को एक साथ होलिका की तीन या सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। इससे धन लाभ होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

होली के दिन गुलाल खेलने से पहले किसी मंदिर में जाकर भगवान को गुलाल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद भगवान के सामने अपनी परेशानियाँ कहनी चाहिए। ऐसा करने से सभी परेशानियाँ जल्द ही दूर होती हैं। 

होलिका दहन के बाद दूसरे दिन सुबह होलिका की राख से घर के पुरुष सदस्यों को तिलक लगाना चाहिए। वहीं, महिलाओं को इस राख को अपनी गर्दन पर लगाना चाहिए। इससे बुरी नज़र से बचाव होता है और जीवन में सुख-शान्ति बनी रहती है। 

इसे भी पढ़ें: 10 मार्च से शुरू होंगे होलाष्टक, जानें क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य

होली के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव के मंदिर में जाकर पान के पत्ते पर खड़ी सुपारी और हल्दी की गाँठ रखकर भोलेनाथ को अर्पित करनी  चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन लाभ होता है। होली के दिन शिवलिंग के पास दीया भी अवश्य जलाएं।    

होली वाले दिन नौ नींबूओं को एक माला में गूंथकर भैरव बाबा के मंदिर में अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द ही धन लाभ होता ही और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।  

होली के दिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा करें और सहस्त्रनाम का पाठ करें। इसके बाद माँ लक्ष्मी से आपकी समस्याओं का समाधान करने की प्रार्थना करें। ऐसा करने से धन लाभ होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने बाढ़ प्रबंधन के लिए वैज्ञानिकों से मांगे व्यावहारिक तकनीकी समाधान

श्रीनगर सांसद Aga Ruhullah Mehdi नेकां और लोकसभा से 3 नवंबर को देंगे इस्तीफा

Uber ने शुरू की यात्रा वीडियो रिकॉर्डिंग, चालकों को मिलेंगे अतिरिक्त कमाई के मौके

Sujit Kalakal World Championship क्वार्टर फाइनल हारे, टूटा 24 मैचों की जीत का सिलसिला