माघ पूर्णिमा पर बन रहा है बेहद शुभ योग, आर्थिक तंगी दूर करने के लिए करें ये सरल उपाय

By प्रिया मिश्रा | Feb 09, 2022

हिन्दू धर्म में माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन शाही स्नान किया जाता है। इस साल माघ पूर्णिमा 16 फरवरी (बुधवार) को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से और दान-पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि माघ पूर्णिमा पर स्नान करने से भगवान माधव प्रसन्न होते हैं और सुख-सौभाग्य, धन-संतान और मोक्ष प्रदान करते हैं। माघ पूर्णिमा पर दान, हवन, व्रत और जप करने का विशेष महत्व है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है-

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस बार माघ पूर्णिमा के दिन कर्क राशि में चंद्रमा और आश्लेषा नक्षत्र की युति होने से बेहद शुभ शोभन योग का निर्माण हो रहा है। 

हिंदू पंचाग के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन स्नान दान का शुभ मुहूर्त 16 फरवरी सुबह 9 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 16 फरवरी की रात 10 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। इसके बाद दान करना भी शुभ माना जाता है। वहीं, माघ पूर्णिमा के दिन जल में तिल प्रवाह करना भी विशेष फलदायी होता है। वहीं, इस दिन दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक समय राहुकाल होता है। शास्त्रों के अनुसार राहुकाल में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: खाना खाते समय ध्यान में रखें वास्तु के ये नियम, भूलकर भी ना करें ये काम

माघ पूर्णिमा पर करें ये उपाय 

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और पूजा के बाद मंत्रों का जाप करें। इसके साथ ही, तुसली के नीचे घी का दीया जलाने से भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।  

पैसों की तंगी को दूर करने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी को 11 कौड़ियां अर्पित करें। इसके बाद इन कौड़ियों पर हल्दी लगाकर पूजा करें। अगले दिन इन्हें लाल कपड़े में बांधकर इन्हें पैसों की तिजोरी में रख लें। 

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए सुबह स्नान के बाद पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होता है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा