नौकरी मिलने में आ रही है अड़चन तो आजमाएं यह उपाय, जल्द मिलेगी मनचाही नौकरी

By प्रिया मिश्रा | Jul 31, 2021

हर कोई जीवन में सफलता पाना चाहता है। हर किसी की चाहत होती है कि उसके पास एक अच्छी नौकरी हो जिसमें अच्छे पैसे और तरक्की भी हो। लेकिन कई बार बहुत कोशिशों के बाद भी नौकरी नहीं मिल पाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई बार ग्रहों की दिशा और दशा के कारण बनते बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। ज्योतिषशास्त्र में अच्छी नौकरी और जॉब में तरक्की पाने के कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी नौकरी में सफलता पाना चाहते हैं तो यह उपाय आजमा कर देखें- 

इसे भी पढ़ें: घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो रखें यह मूर्तियाँ, होगा लाभ ही लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हनुमान जी की पूजा करने से नौकरी में आ रही बाधा दूर होती है। मनचाही नौकरी पाने के लिए घर पर उड़ते हुए हनुमान जी की  प्रतिमा लगाएँ। हर मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन करें और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। 

यदि आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो गाय को गुड़ चना या आटे के पेड़े के साथ गुड़ खिलाएं। इंटरव्यू के लिए जाते समय रास्ते में जो भी गाय दिखे उस पर हाथ फेरें और गुड़ चना खिलाएं। ऐसा करने से इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यदेव को जल अर्पित करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। अगर आप नौकरी में सफलता या प्रमोशन पाना चाहते हैं तो तांबे के लोटे में जल और लाल मिर्च के दाने डालकर सूर्यदेव को नियमित रूप से चढ़ाने से नौकरी में प्रमोशन मिलता है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पक्षियों को दाना डालने से भी नौकरी में आ रही बाधा दूर होती है। अच्छी और मनचाही नौकरी पाने के लिए प्रातःकाल पक्षियों को सात प्रकार के अनाज मिलाकर दाना डालें। प्रतिदिन ऐसा करने से पंसदीदा नौकरी मिलती है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से नौकरी में आ रही बाधा दूर होती है। मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक सोमवार को मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध और मुट्ठीभर साबुत चावल चढ़ाने से मनचाही नौकरी मिलती है।

इसे भी पढ़ें: शिव साधना से सावन के महीने में शिवत्व को धारण करें

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से नौकरी में सफलता मिलती है। शनिवार को 'ऊं शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का 108 बार जाप करने से शीघ्र नौकरी मिलेगी। 

नौकरी के लिए इंटरव्यू में जाने से पहले एक नींबू लें और उसके ऊपर चारों दिशाओं में चार लौंग गाड़ दें। अब इसे लेकर 'ऊं श्री हनुमंते नम:' मंत्र का 108 बार जाप करें और फिर अपने पास रख लें। इंटरव्यू में जाते समय इस नींबू अपने साथ ले जाएं। इस उपाय को करने से शीघ्र नौकरी मिलेगी।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

धनतेरसः धन की पूजा नहीं, धन के शुद्ध संस्कारों का पर्व

UP के किसान अब ईंधन और Hydrogen भी बनाएंगे, Jaunpur में बोले Nitin Gadkari

प्रदूषण पर राजनीति का धुआं और जनता की घुटती सांसें

Election Commission की मांग खारिज, Bombay High Court ने 10 दिनों में Voter List अपडेट करने को कहा