जीवन के दुखों को दूर करने के लिए Sawan 2023 के महीने में कर लें ये उपाय

By रितिका कमठान | Jul 22, 2023

हिंदू धर्म ग्रंथों में सावन महीने की अधिक महिमा बताई गई है। सावन के महीने का हर दिन और तिथि बेहद महत्वपूर्ण होती है। भगवान शिव को प्रिय इस पूरे महीने में अगर उनका मनन सच्चे दिल से किया जाए तो भगवान भोलेनाथ भक्तों से जल्दी प्रसन्न होते है। इस वर्ष अधिक मास होने के कारण सावन का महीना कुल 59 दिनों का है। इस महीने भर में खास नियमों का पालन किया जाए, दान दिया जाए तो उसका महत्व कई गुणा बढ़ जाता है। पूजन के साथ दान-पुण्य का भी अपना महत्व होता है। दान करने से कई समस्याओं का निवारण होता है।

नमक

सावन के महीने में नमक का दान करना विशेष महत्वपूर्ण होता है। व्यक्ति के जीवन में ग्रह दशाओं की स्थिति के कारण बुरा समय होता है। अधिक मेहनत करने के बाद भी सफलता अच्छे से नहीं मिलती है। ऐसा होने पर सावन के महीने में नमक का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि का रास्ता खुलता है। जीवन में सकारात्मकता का संचार भी होता है।

चावल

सावन के महीने में चावल को सोमवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है। चावल अगर किसी गरीब, जरुरतमंदों को दान किया जाए तो ये तरक्की के रास्ते खोलता है। इस उपाय को करने से जीवन में सफलता भी आती है।

काले तिल का दान

काले तिल का दान उन लोगों को जरूर करना चाहिए जिनके जीवन में राहु-केतु दोष होता है। सावन के महीने में काले तिल दान करने से दोष कम होता है। भगवान शिव को काले तिल अति प्रिय माने जाते है। इन काले तिलों को दान करने से राहु केतु का बुरा प्रभाव कम होता है।

रुद्राक्ष करें दान

जिन इच्छुक युवाओं की शादी का योग नहीं बन रहा है उन्हें सोमवार के दिन रुद्राक्ष का दान करना चाहिए। ऐसा करने से रिश्ता टूटने के सिलसिले पर विराम लग जाता है। भगवान शिव की कृपा से जल्दी शादी के योग बनते है।

संतान सुख के लिए करें ये उपाय

अगर किसी शादीशुदा दंपति की शादी के लंबे अरसे के बाद भी संतान नहीं हुई है तो उन्हें सावन के महीने में खास उपाय को करना चाहिए। सावन के महीने में चांदी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कालसर्प दोष दूर होता है। इस उपाय को करने से संतान सुख मिलता है।

प्रमुख खबरें

IND vs IRE: दूसरे T20 में Ireland से बदला लेने उतरेगी Team India, Shreyas Iyer के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा

Assam के Tea Growers को अब किसान का दर्जा, Farmer ID से खुलेंगे सरकारी योजनाओं के दरवाजे

Pregnancy Health: क्यों गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान है Kegel Exercise? Experts से जानें

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे की हुई आधिकारिक पुष्टि, बैठक में तय होगी अगली भूमिका