US Dollar के मुकाबले Rupee 10 पैसे गिरकर 94.66 के स्तर पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 08, 2026

मुंबई, आठ सितंबर रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.66 पर आ गया। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत करीब 97 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की लगातार डॉलर बिकवाली और विशेष योजनाओं के तहत विदेशी मुद्रा का मजबूत प्रवाह बाहरी दबावों के बावजूद रुपये को एक सीमित दायरे में बनाए रखने में मदद कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.49 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.66 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट है। रुपया सोमवार को 13 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.56 पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत फिसलकर 98.80 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 382.25 अंक फिसलकर 75,750.56 अंक पर और निफ्टी 97.80 अंक टूटकर 23,681.80 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.63 प्रतिशत बढ़कर 97.61 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच यह तेजी आई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 280.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Haryana Congress Karnal में मंगलवार को तय करेगी संगठनात्मक रणनीति

IPL 2027 नीलामी से पहले LSG और RR में Mohammed Shami और Sam Curran के ट्रेड पर चर्चा

Syed Mushtaq Ali Trophy: Yash Dhull के 78 और Mayank Yadav के 4 विकेट से दिल्ली की बड़ी जीत

Red Bull India से FSSAI ने मांगा जवाब, एनर्जी ड्रिंक दावे पर मांगे वैज्ञानिक साक्ष्य