Dhanteras 2025: दीपक के ये खास उपाय कर देंगे आपको मालामाल, चमकेगा भाग्य!

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 14, 2025

लंबे इंतजार के बाद दिवाली का त्योहार नजदीक आ चुका है। धनतेरस के दिन दिवाली की रौनक हर जगह दिखाई देगी। इस साल धनतरेस का पर्व शनिवार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा है। इसी दिन से ही दिवाली का शुरुआत हो जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर ही भगवान धन्वंतरि का अवतरण हुआ था। इसी वजह से इस दिन को धनतेरस के रुप में मनाया जाता है। इस मौके पर सोना-चांदी, बर्तन और नई चीजें खरीदने का विशेष महत्व माना जाता है। धनतेरस पर ये उपाय करने से धन की वर्षा होती है।

 

इस दिशा में जलाएं दीपक


धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर घर की दक्षिण दिशा में चार मुख वाला दीपक जरुर जलाना चाहिए। इसे यम दीपक के नाम से भी जाना जाता है। यम दीपक बनाने के लिए आटे का चौमुखा दीया बनाएं और इसमें सरसों का तेल डालें।  अब इसमें चार बाती लगाकर इसे घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से यमराज प्रसन्न होते हैं और परिवार को आरोग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। कहा जाता है कि इस दीपक के जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है।


धन की समस्या नहीं होगी


धनतेरस वाले  दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जलाएं। इसके बाद कुबरे देव की पूजा-अर्चना करें। पूजा के लिए आप धूप, दीप, चंदन, नैवेद्य, फूल और फल अर्पित कर यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा।' मंत्र का जप करें। माना जाता है कि इस मंत्र के जप करने से कुबेर देव की कृपा बनीं रहती है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती।


पॉजिटिव एनर्जी बनीं रहेगी


धनतेरस वाले दिन शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। इसके बाद 7 बार मां तुलसी की परिक्रमा करनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनीं रहती है। वहीं, घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। इसके साथ ही व्यक्ति को मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, आप धनतेरस पर जल के स्थान जैसे कुआं, हैंडपंप आदि के पास भी एक दीपक जला सकते हैं। क्योंकि, यह दीया भगवान धन्वंतरि के लिए जलाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Go Nightclub Tragedy: 25 मौतें, अवैध निर्माण और सुरक्षा लापरवाही उजागर

2017 एक्ट्रेस असॉल्ट केस में बरी होने पर दिलीप की पहली प्रतिक्रिया, बोले- “9 साल साथ देने वालों का धन्यवाद”

ब्रिटेन से पाक मूल अपराधियों की वापसी के बदले दो राजनीतिक आलोचकों की मांग का दावा

Trump ने कहा- शांति प्रस्ताव पर ज़ेलेंस्की अभी तैयार नहीं, रूस ने दिखाई सहमति