नए साल के पहले दिन पड़ रहा है शनिवार, कर लें ये उपाय तो सालभर बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

By प्रिया मिश्रा | Dec 31, 2021

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2022 की शुरूआत त्रयोदशी की तिथि से हो रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, नए साल पर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। नए साल की शुरुआत शनिवार के दिन से हो रही है और इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत भी है। शनिवार का दिन शनि देव को अतिप्रिय है। इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। नए साल के पहला दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए बेहद खास है।

शास्त्रों के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनिदेव को बहुत शक्तिशाली देवता माना गया है। माना जाता है कि शनिदेव खुश हो जाएं तो किस्मत चमक उठती है। शनि का नाम लेते ही हम सबके मन में भय पैदा होने लगता है क्योंकि जिस किसी पर भी शनि की बुरी दृष्टि पड़ती है उसे ज़िन्दगी में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन जिस किसी पर शनि मेहरबान हो जाएं, उसको जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं। ज्योतिषशास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें शनिवार के दिन करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन की अनचाही समस्याओं से छुटकारा मिलता है।  

इन राशियों पर है शनि की साढ़े साती और शनि की ढैय्या 

ज्योतिष गणना के अनुसार धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। वहीं, मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: इन 4 राशि वालों के लिए चुनौती भरा रहेगा साल 2022, झेलने पड़ेंगे कई उतार-चढ़ाव

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय - 

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन काले उड़द और तिल भी अर्पित करें।

शनिदेव के समक्ष तेल का दीपक जलाकर शनि चालीसा का पाठ करें।

शनि देव को प्रसाद अर्पित करें और किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन कराएं।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शाम को पश्चिम दिशा की ओर दीपक जलाएं और 'ॐ शं अभ्यस्ताय नमः' का जाप करें। इस मंत्र के जाप से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन के सभी संकट दूर होंगे।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के दौरे से पहले अमेठी में पोस्टर वार! कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा पर निशाना, स्मृति ईरानी के कार्यकाल से हुई तुलना

वरदा चतुर्थी पर पाएं Lord Ganesha की कृपा, इस Special Puja Vidhi से दूर होंगे जीवन के सारे विघ्न

PM Modi Meeting with Giorgia Meloni | रोम में कूटनीति और दोस्ती का अनोखा संगम! पीएम मोदी ने मेलोनी के साथ कोलोसियम में बिताए खास पल

IPL Playoffs RR vs LSG Highlights | Vaibhav Sooryavanshi का तूफान! 38 गेंदों में 93 रन कूट राजस्थान रॉयल्स को दिलाई धमाकेदार जीत