Love Marriage करनी है तो Sawan में करें ये उपाय, भोलेनाथ देंगे मनचाहे वर का आशीर्वाद

By रितिका कमठान | Jul 19, 2023

देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का बेहद पवित्र महिना चल रहा है। सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने से उनकी विशेष कृपा और आशीर्वाद भक्तों को मिलता है। भगवान शिव बेहद भोले हैं, उनका मनन करने से वो आसानी से प्रसन्न हो जाते है।

यहां तक की कई युवतियां अच्छा वर पाने के लिए 16 सोमवार का व्रत भी सावन के सोमवार से ही शुरू करती है। माना जाता है कि सोलह सोमवार का व्रत करने से युवतियों को अच्छा वर मिलता है। इस दिन विधि विधान से भगवान शिव का पूजन किया जाए तो जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

 

अगर सावन के सोमवार में भगवान शिव का पूजन पूरी श्रद्धाभाव से किया जाए तो भगवान शिव उस भक्त से प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी इच्छाओं की पूर्ति करते है। अगर किसी को लव मैरिज करने में अड़चन आ रही है तो वो सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा के साथ कुछ खास उपाय करे तो भगवान शिव मनचाहा वर पाने का आशीर्वाद भी देते है। खास पूजा करने से विवाह में आ रही अड़चने भी दूर होती है और विवाह के योग भी जल्दी बनते है।

सावन सोमवार पर करें ये उपाय

विवाह में आ रही देरी के लिए

सावन के सोमवार के दिन शाम को 108 पार्थिव शिवलिंग यानी तालाब की मिट्टी से शिवलिंग बनाएं। पान के पत्ते पर लौंग, इलायची रखकर भगवान शिव को अर्पित करें। इसके बाद ऊं गौरी शंकराय नम:, ऊं पार्वतीपतये नम: का एक माला जाप करें। इस पूजा को करने के बाद अगले दिन पार्थिव शिवलिंग को नदी में प्रवाहित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है।

लव मैरिज के लिए करें ये उपाय

अगर किसी युवक या युवती की लवमैरिज होने में परेशानी आ रही है तो प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इस पूजा में माता पार्वती को समस्त 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। शिव-पार्वती की मूर्ति या फोटो के समक्ष बैठकर 'ॐ श्री वर प्रदाय श्री नमः' मंत्र का एक माला जाप करें। इसके बाद पान के पत्ते से सिंदूर अर्पित करें। ऐसा करने से प्रेम विवाह में आ रही परेशानियां दूर होती है।

कुवांरी युवतियां करें ये उपाय

अगर किसी माता-पिता की बेटी की शादी में अड़चन आ रही है तो सावन के सोमवार की शाम को शिव-पार्वती की मूर्ति पर सात बार मौली बांधें। इसके बाद शिव-पार्वती का बंधन कराएं। ये उपाय युवती के हाथों कराने से शादी का योग जल्दी बनता है। अगर शादी योग्य युवती ऐसा करती है तो उसे शिव जी जैसा ही पति प्राप्त होता है।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति