श्रीलंका के साथ व्यापार सौदा एसीयू व्यवस्था के बाहर किसी भी मुद्रा में करें: आरबीआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2022

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि श्रीलंका के साथ सभी वैध व्यापार सौदों का निपटान एशियाई समाशोधन संघ (एसीयू) व्यवस्था के बाहर किसी भी स्वीकृत मुद्रा में किया जा सकता है। भारत गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे श्रीलका को ऋणसुविधा उपलब्ध करा रहा है।

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर में प्रधानमंत्री ली को फेसबुक पर धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

ग्लादेश, भूटान, भारत, ईरान, मालदीव, म्यांमा, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका फिलहाल एसीयू के सदस्य हैं। क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के मकसद से एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिये संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (ईएससीएपी) की पहल पर नौ दिसंबर, 1974 में एसीयू की स्थापना की गई थी। इसका मुख्यालय तेहरान में है। समाशोधन संघ का मुख्य उद्देश्य बहुपक्षीय आधार पर पात्र लेनदेन के लिये सदस्य देशों के बीच भुगतान की सुविधा प्रदान करना है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत