सिंगापुर में प्रधानमंत्री ली को फेसबुक पर धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

 Singapore

भड़काने के आरोप में 45 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में आयी खबरों से शनिवार को यह जानकारी मिली। यह टिप्पणी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के संबंध में एक पोस्ट पर चैनल न्यूज एशिया के फेसबुक पेज पर की गयी।

 सिंगापुर। भड़काने के आरोप में 45 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में आयी खबरों से शनिवार को यह जानकारी मिली। यह टिप्पणी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के संबंध में एक पोस्ट पर चैनल न्यूज एशिया के फेसबुक पेज पर की गयी। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार अपराह्न तीन बजकर 10 मिनट पर प्रधानमंत्री ली के खिलाफ हिंसा भड़काने की धमकी के संबंध में सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद फेसबुक उपयोगकर्ता की पहचान की गयी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: शिंजो आबे के हत्यारे ने शुरू में धार्मिक समूह के नेता पर हमला करने की योजना बनाई थी : पुलिस

पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्तियों के पास से एक लैपटॉप, एक टैबलेट और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, पुलिस की तफ्तीश चल रही है। इस अपराध के तहत पांच साल तक की जेल की सजा हो सकती है। प्रधानमंत्री ली ने शुक्रवार को आबे की हत्या को ‘‘हिंसा का बेतुका कृत्य’’ बताते हुए इसकी आलोचना की थी। ली ने फेसबुक पर कहा था, ‘‘श्री आबे सिंगापुर के अच्छे मित्र थे। मैंने मई में तोक्यो की अपनी यात्रा के दौरान उनके साथ दोपहर का भोजन किया था। मेरी संवेदनाएं आबे के परिवार के साथ हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़