नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो जरूर बनाएँ ये फलहारी पकौड़े, बहुत आसान है रेसिपी

By प्रिया मिश्रा | Apr 02, 2022

नवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है और देशभर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि साल में दो बार आती है - चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि में कुछ लोग नौ दिनों का व्रत रखते हैं तो कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। नवरात्रि व्रत के दौरान अनाज, प्याज और लहसुन का सेवन वर्जित होता है और लोग व्रत में फलहार का सेवन करने लगते हैं। जो लोग नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखते हैं वे कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, समां के चावल आदि का सेवन करते हैं। आपने आमतौर पर सिंघाड़े के आटे का हलवा और कुट्टू के आटे की पूड़ी खाई होगी लेकिन आज हम आपको इनसे बने पकौड़ों की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप भी यह स्वादिष्ट व्रत के पकौड़ों की रेसिपी जरूर ट्राई करें -

सामग्री 

आलू - 2 बड़े 

कुट्टू का आटा - 1 कप  

काली मिर्च  - 1 चम्मच 

हरा धनिया  - 1/2 कप 

हरी मिर्च  - 4 

तेल - 1/2 कप 

सेंधा नमक - स्वादानुसार


विधि 

सबसे पहले पहले एक बर्तन में कुट्टू का आटा लें। 

अब इसमें काली मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया और सेंधा नमक डालकर अछि तरह मिला लें। 

अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार कर लें। इस घोल को 10 मिनट के लिए ढंक कर रख दें। 

अब आलू को पतले टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। 

अब कटे हुए आलू के टुकड़ों को कुट्टू के आटे के घोल में अच्छी तरह लपेटकर कढ़ाई में तलने के लिए डालें। 

पकौड़ों को दोनों तरफ से पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तलें। 

गरमागर्म पकौड़ों को धनिया की चटनी या दही के साथ परोसें।

इसे भी पढ़ें: इस आसानी रेसिपी से बस 20 मिनट में घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे दही के कबाब

सिंघाड़े के आटे के पकौड़े 

सामाग्री 

उबले हुए आलू - 2 

सिंघाड़े का आटा - 1 कप 

हरी मिर्च (बारीक कटी) - 4 

हरा धनिया (बारीक कटा) - 1/2 कप 

तेल - 1/4 कप 

सेंधा नमक - स्वादानुसार 


विधि 

सबसे पहले एक कटोरे में उबले और कटे हुए आलू लें। अब इसमें  हरी मिर्च, हरा धनिया और सेंधा नमक मिलाएं और सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें सिंघाड़े का आटा मिलाएं और आलू के साथ अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी मिलते हुए एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें पकोड़े डालें। पकौड़ों को दोनों तरफ से पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तलें। गरमागर्म पकौड़ों को धनिया-पुदीना की चटनी के साथ परोसें।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

ICC World Cup 2027 के टिकटों की भारी मांग, 142 देशों के फैंस ने किया रजिस्ट्रेशन

Piyush Goyal ने Rahul Gandhi से पूछे 10 सवाल, वोट चोरी पर सबूत देने की दी चुनौती

Tarn Taran में शहीद ASI Iqbal Singh के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये

ECI के वोटर रोल नोट पर Jairam Ramesh का हमला, CEC Gyanesh Kumar पर लगाए आरोप