घुम्मकड़ है आपका अंदाज़ और सैर-सपाटे के हैं शौक़ीन तो सिक्किम की इन जगहों पर जाना न भूलें

By प्रिया मिश्रा | Apr 13, 2022

भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित सिक्किम शहर अपने भव्य पहाड़ों, सुंदर झरनों और दर्शनीय मठों के लिए मशहूर है। यह एक छोटा सा खूबसूरत शहर है, जहाँ देश-विदेश से सैलानी घूमने आते हैं। सिक्किम में बहुत से प्रमुख पर्यटन स्थल हैं जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सिक्किम जा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे - 

इस खूबसूरत पहाड़ के गाँव में सेब के बाग हैं और यहाँ 19वीं सदी का लाचुंग मठ भी है। लाचुंग का मुख्य आकर्षण युमथांग घाटी या फूलों की घाटी है। यह घाटी अपने झरनों, नदियों, खिले हुए फूलों, घास के मैदानों, देवदार के घने जंगलों और चांदी के देवदार पहाड़ों से घिरे हिमालय के पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। प्रकृति-प्रेमियों के लिए युमथांग घाटी, पृथ्वी पर किसी स्वर्ग से कम नहीं है। 

गुरुडोंगमार झील

उत्तरी सिक्किम में 17,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित, गुरुडोंगमार झील दुनिया की सबसे ऊंची झीलों की सूची में अपना नाम शामिल करती है। अपनी लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यह झील धार्मिक महत्व भी प्रदान करती है क्योंकि इस झील के पानी को हीलिंग पावर माना जाता है। यह झील आपको कंचनजंगा का एक सुंदर दृश्य भी प्रदान करती है।

लाचेन

लाचेन, उत्तरी सिक्किम में स्थित है। यह शहर ज्यादा आबादी वाला नहीं है और यही वजह है कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता अभी भी बरकरार है। यहाँ के प्रमुख आकर्षण गुरुडोंगमार झील, त्सो ल्हामो झील, और थांगू घाटी हैं।

इसे भी पढ़ें: ऐसा अनोखा देवी मंदिर जहाँ नहीं है माता की कोई मूर्ति, आँखों पर पट्टी बाँधकर की जाती है पूजा

त्सोगो लेक / चंगु लेक

यह पूर्वी सिक्किम में एक हिमाच्छादित झील है। यह सिक्किम के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। झील के अलावा, यहाँ आप ब्राह्मणी बत्तख, नीले और पीले रंग के फूल और विदेशी याक देख सकते हैं।

युक्सोम

युक्सोम, पश्चिम सिक्किम का एक ऐतिहासिक शहर है। यह एक ऐसी जगह है जहाँ आप ट्रेक कर सकते हैं। वहीं, अगर आप एकांत में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो यहाँ आप प्रकृति की गोद में समय बिता सकते हैं। युक्सोम के अन्य आकर्षण करेंदों में नॉर्बुगंग पार्क, ताशी तेनका (प्राचीन शाही महल), डबडी मठ और कथोक वोडसलिन मठ शामिल हैं। 


रवंगला

रावंगला एक पर्यटक शहर है जो गंगटोक और पेलिंग के बीच स्थित है। यहाँ के प्रसिद्ध बुद्ध पार्क में एक 130 फुट ऊंची गोल्डन बुद्ध की मूर्ति है। इस जगह पर अन्य मठ हैं जहां आप बौद्ध भिक्षुओं को उनकी प्रार्थना का जप करते हुए सुन सकते हैं। रवांगला से नामची तक, आप टेमी टी गार्डन  पाएंगे, जो आपको ताज़गी से भर देगा।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार