क्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा संबंध बनाने की जरूरत होती है? जानिए सच

By एकता | May 01, 2022

जब भी सेक्स को लेकर लोग चर्चा करने बैठते हैं तो हमेशा पुरुषों की यौन जरूरतों और इच्छाओं का ध्यान रखा जाता है। लोगों का मानना है कि पुरुषों को सेक्स करने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और महिलाएं सिर्फ उनकी यौन इच्छा को पूरा करने के लिए बनी हैं। महिलाओं के लिए सेक्स करना पुरुषों जितना आसान नहीं होता है और हमेशा से ही उन्हें उनकी यौन इच्छाओं के बारे में खुलकर बात करने से भी मना किया जाता रहा है। महिलाओं की यौन इच्छाओं को लेकर लोगों ने अपनी अलग धारणाएं बनाई हुई हैं। लोगों को लगता है कि महिलाएं सेक्स के बिना लंबे समय तक रह सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पार्टनर से हैं दूर और कुछ करने का कर रहा है मन तो फ़ोन पर ऐसे बनाएं संबंध

- महिलाएं पुरुषों की तुलना में एक सेक्स सेशन के दौरान कई बार ओर्गास्म महसूस करती हैं। सेक्स सेशन के दौरान पुरुष सिर्फ एक बार ही कुछ सेकंड के लिए ओर्गास्म महसूस कर पाते हैं वहीं महिलाएं दो से तीन बार मिनटों तक ओर्गास्म महसूस करती हैं।

- महिलाएं अपने साथी को चुनते समय सावधान रहती हैं और उससे भी ज्यादा सावधान वह उनके साथ सेक्स करते समय होती हैं। महिलाएं जब आने साथी को चुन लेती हैं और उसके साथ संबंध बनाना शुरू कर देती हैं तो फिर वह उसी व्यक्ति के साथ अपनी सारी यौन इच्छाओं को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान देती हैं।

- ज्यादातर महिलाओं को सेक्स सेशन शुरू करने से पहले फोरप्ले करना पसंद होता है। सेक्स से पहले फोरप्ले करने से महिलाओं के अधिक बार उत्तेजित होने की संभावना बढ़ जाती है।

- कई अध्ययनों में पता चला है कि 20 से लेकर 40 तक की उम्र की महिलाएं सेक्स के प्रति अधिक आकर्षित होती हैं। इस उम्र में महिलाओं की सेक्स इच्छा उच्च स्तर पर होती हैं, इसी वजह से वह अधिक सेक्स करना चाहती हैं।

प्रमुख खबरें

Akashvani Bhawan पहुँच कर Rahul Gandhi ने अपनी दादी Indira Gandhi की याद देश को दिला दी!

7 October हमले की बरसी से पहले Gaza में तनाव, Yahya Sinwar का करीबी बना निशाना

ACP Vivek Bhagat का फर्जी वीडियो बनाकर फैलाने का आरोपी Mewat से गिरफ्तार

EC मार्च में INDIA गठबंधन के साथ आई BJD, CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग