हर छोटी बात पर बढ़ जाता है तनाव? ये 7 माइंड ट्रिक्स मिनटों में देंगी सुकून

By दिव्यांशी भदौरिया | May 31, 2026

 आजकल हर कोई स्ट्रेस की समस्या से जूझ रहा है। वर्क प्रेशर, रिलेशनशिप से जुड़ी समस्याएं और भविष्य की चिंताएं युवाओं को सबसे ज्यादा परेशान कर रखा है। हमारी खराब जीवनशैली से भी तनाव बढ़ जाता रहा है। स्ट्रेस हमारे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर काफी असर दिखाता है। इसको मैनेज करना भी बेहद जरुरी है वरना ये डिप्रेशन स्टेज पर भी पहुंच सकता है। इसलिए खुद को स्वस्थ रखने के लिए स्ट्रेस को सही तरीके से मैनेज करें। आइए आपको बताते हैं कैसे स्ट्रेस को कंट्रोल करें।

जब तनाव बढ़े या फिर हमें बहुत तेज गुस्सा आए, तो जरा भी रिएक्शन न दें। इस दौरान आप रुकें और गहरी सांस लेना शुरु कर दें। ऐसा करने से आपका नर्वस सिस्टम शांत होता है और दिमाग साफ तरीके से सोचने के लिए मदद करता है। इसलिए रोजाना डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। उदाहरण के तौर पर  जैसे 4 सेकंड सांस अंदर लें, 6 सेकंड होल्ड करें और 8 सेकंड तक बाहर छोड़ें। इससे आपका शरीर और मन शरीर रिलैक्स होता है।

सदैव आज पर ही फोकस रखें

अक्सर व्यक्ति को स्ट्रेस बीते हुए समय की चिंता से आता है या आने वाले कल की फ्रिक से। इसलिए आज के समय में जिएं। खाने, चलने या काम करने के दौरान हर क्रिया को महसूस करें। यह तकनीक तनाव को कम करती है।

दिन का प्लान बनाएं

जब आपके पास कार्य का कोई शेड्यूल न हो, तो यह काम बोझ लगने लगता है। हर सुबह समय निकालकर अपनी प्रथमिकताएं तय करें। जरुरी कामों की लिस्ट बनाएं और इन्हें एक-एक करके पूरा करें।

भरपूर मात्रा में पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें

गौरतलब है कि तनाव लेने से  कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जो एनर्जी लेवल को कम कर देता है। ऐसे में पानी और हेल्दी फूड्स जैसे कि फल, सलाद, ओट्स, और नट्स लें। इस दौरान कैफीन और जंक फूड से दूर रहे हैं।

खुद से पॉजिटिव बात करें

यह एकदम सत्य है कि नेगटिव विचार स्ट्रेस को बढ़ा देते हैं। इसलिए अपने मन को शांत रखने के लिए सेल्फ टॉक की प्रैक्टिस करें।

प्रकृति के संपर्क में रहें

रोजाना कुछ समय घर से बाहर प्राकृतिक वातावरण में बिताने की आदत डालें। किसी बगीचे, हरियाली वाले क्षेत्र या खुले स्थान पर जाकर ताजी हवा और सूरज की हल्की किरणों का आनंद लें। प्रकृति के बीच बिताए गए ये छोटे-छोटे पल मन को सुकून देते हैं और तनाव को कम करने में मदद करते हैं।विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, हरियाली और खुले वातावरण के संपर्क में रहने से शरीर में डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे रसायनों का स्तर बढ़ता है, जिससे मन प्रसन्न और ऊर्जावान महसूस करता है।

अच्छी नींद और आराम को प्राथमिकता दें

जब आप स्ट्रेस को अधिक लेते हैं, तो सबसे जरुरी पर्याप्त नींद लेना। क्योंकि थका हुआ दिमाग तनाव और हवा देता है। सोने से पहले स्क्रीन बंद कर दें।  हल्का म्यूजिक सुनें या ध्यान करें। रोजाना 7-8 घंटे तक नींद आपको मानसिक रुप से मजबूत बनाती है। 

प्रमुख खबरें

Hooghly में सांसद Kalyan Banerjee पर हमले से भड़कीं Mamata, बोलीं- BJP सोच-समझकर कर रही Attack

तीसरी बार बदली Alia Bhatt की Alpha की Release Date, Postpone नहीं Prepone हुई YRF की स्पाई फिल्म

Chardham Yatra पर मौसम की मार, सुरक्षित जगहों पर रोके गए श्रद्धालु, उफनती नदी से 50 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू

पुराने फ्रिज को दें नया और स्टाइलिश लुक, ये कवर बढ़ाएंगे घर की शान