मायका कांग्रेसी और ससुराल पक्ष भाजपाई, ऐसा है शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह का परिवार, गर्भावस्था में जीता था लोकसभा चुनाव

By अनुराग गुप्ता | Apr 08, 2022

मध्य प्रदेश के शहडोल से सांसद हिमाद्री सिंह को अपने पिता से विरासत में राजनीति मिली है। उनके पिता दलवीर सिंह तो केंद्र सरकार में दो बार मंत्री रहे हैं और उनकी माता राजेश नंदिनी भी कांग्रेस की सांसद रह चुकी हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हिमाद्री सिंह भी कांग्रेस पार्टी में ही थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली क्योंकि उनके पति नरेंद्र मरावी भाजपा नेता हैं। 

हिमाद्री सिंह का जन्म 9 अप्रैल, 1988 को नयी दिल्ली में हुआ। उनके पिता कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने मोनाद विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में बीए की डिग्री हासिल की है। 

हिमाद्री सिंह सितंबर 2017 में नरेंद्र मरावी के साथ सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध गईं। उस वक्त कयास लगाए जाने लगे थे कि हिमाद्री सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगी। तब उन्होंने एक बयान में कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए वो कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ने वाली हैं। लेकिन साल 2019 के लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और भाजपा की टिकट पर शहडोल से चुनाव लड़ा।

हिमाद्री सिंह लोकसभा चुनाव जीतने के महज 28 दिन बाद मां बन गईं। उन्होंने गृभावस्था में पूरा चुनाव प्रचार संभाला और कांग्रेस उम्मीदवार प्रमिला सिंह को करीब 4 लाख वोट से परास्त भी किया। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में कांग्रेस के सबसे धाकड़ नेता हैं शक्तिसिंह गोहिल, विधानसभा चुनाव में बिखेरेंगे अपना जलवा 

कांग्रेस ने रखी थी एक शर्त

माना जाता है कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने हिमाद्री सिंह के सामने एक शर्त रखी थी। हिमाद्री सिंह को शहडोल से टिकट देने का मन बना चुकी कांग्रेस ने उनसे कहा था कि वह अपने पति नरेंद्र मरावी को पार्टी में शामिल कराएं लेकिन हिमाद्री सिंह ऐसा करने के लिए तैयार नहीं थीं और अंतत: उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। जिसके तुंरत बाद ही भाजपा ने उन्हें गृभावस्था में होने के बावजूद शहडोल से टिकट देते हुए महिला सशक्तिकरण का नायाब उदाहरण पेश किया।

प्रमुख खबरें

राहुल के समर्थन में खड़ी हुईं प्रियंका गांधी, अमित शाह से बयान देने की मांग की

Mumbai में Blinkit Warehouse पर FDA की बड़ी स्ट्राइक, गंदगी और Cockroaches मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड

प्रकाश राज का दावा, SIR में वोटर लिस्ट से मेरा नाम कटा, बोले- खेल शुरू हो चुका है

स्वतंत्रता दिवस से पहले Delhi Police अलर्ट: 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, Red Fort पर AI Surveillance का कड़ा पहरा