क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे पुराने होटल के बारे में? यहाँ एक रात गुजारने के लिए देने पड़ते हैं इतने पैसे

By एकता | Dec 06, 2021

आज के समय में आपको दुनिया में हर तरह के होटल देखने को मिलेंगे। बढ़िया से बढ़िया बिल्डिंग, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लेस और हर तरीके की सुविधाओं से भरपूर हैं। ऐसे में एक होटल ऐसा भी है जो इन सभी सुविधाओं से परे है। यह होटल जापान में मौजूद है। इस होटल का नाम ‘निशियामा ओनसेन कियूनकन’ है।  यह दुनिया का सबसे पुराना होटल माना जाता है और इसीलिए इसका नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज है।

इस होटल की सबसे खास बात है इसके आस पास मौजूद गर्म पानी का झरना, जब से इस होटल की शुरूआत हुई है तब से गर्म पानी का यह झरना बिना किसी रुकावट के बहता रहा है। यह होटल चारों तरफ से प्रकृति के खूबसूरत नजारों से घिरा हुआ है, इसके एक खूबसूरत नदी बहती है और दूसरी तरफ घना जंगल है। यहाँ का शांति भरा वातावरण दिल को बेहद सुकून देने वाला है। इस होटल में कुल 37 कमरे मौजूद हैं, जिनमें ठहरने के लिए आपको एक रात के करीब 33 हजार रुपये देने पड़ेंगे। वैसे तो यह होटल दिखने में पुराना लगता है पर समय-समय पर इस होटल का नवीनीकरण होता रहता है। आखिरी बार साल 1997 में इसका नवीनीकरण किया गया था।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग