क्या आप जानते हैं सलमान के पास कितने बंगले और गाडियां है? सुनकर पैर के नीचे से जमीन सरक जाएगी

By रेनू तिवारी | Nov 28, 2019

बॉलीवुड में तीनों खान का अपना जलवा है इस तीनों में से सलमान खान बॉलीवुड के सुल्तान माने जाते हैं। सलमान खान को लोग पसंद ही नहीं बल्कि बहुत प्यार करते है। सलमान खान के दरियादिली के लाखों किस्से हैं। सलमान खान ने लाखों लोगों की मदद की है जिससे आज उनके घर आबाद है। साथ ही वह अपनी दोस्ती भी निभाते है। सलमान खान ने अपने दोस्तों के बच्चों यानी कि स्टार किड्स को भी बॉलीवुड में लॉन्च किया है। आंकड़ो को देखें तो सलमान अबतक 50 से भी ज्यादा लोगों को बॉलीवुड में लॉन्च करके गॉड फादर बन चुके हैं, साथ ही अब सलमान खान को बॉलीवुड में नये नाम से पुकारा जाने लगा है उनका नया नाम है 'बॉलीवुड की मदर टेरेसा'। हाल ही में सुपरस्‍टार सलमान खान अपने दोस्‍त महेश मांजरेकर की छोटी बेटी साई को बॉलीवुड में लॉन्‍च करने जा रहे हैं। फिल्‍म 'दबंग 3' से साई बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में वह सलमान की प्रेमिका के रोल में नजर आने वाली हैं। इतनी दरियादिली करने के लिए पैसा होना भी चाहिए इस लिए आज हम आपको बताने जा रहे है कि सलमान खान के पास कितनी संपत्ति हैं।

सलमान खान के भारत के अलावा विदेशों में भी घर है। बात करें सलमान खान की कुल संपत्ति की, तो वो करीब 210 मिलियन डॉलर यानी 1480 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। सलमान खान के नोएडा, दिल्ली, मुंबई सहित कई राज्यों में हाउसिंग प्रोपर्टीज हैं। साथ ही पनवेल के एक गाँव वाजे में स्थित है अर्पिता फॉर्म हाउस है जिसका नाम सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता के नाम पर रखा है। मुंबई के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान अपने परिवार के साथ रहते हैं उस घर की कीमत 114 करोंड़ से भी ज्यादा है। 

इसे भी पढ़ें: फिल्म के लिए डायरेक्टर के साथ क्यों सोए अभय देओल, जानिए क्या थे हालात

प्रोपर्टी के अलावा सलमान खान की कमाई के साधन भी काफी है। फिल्मों के अलावा सलमान खान के पास बड़े-बड़े ब्रांड के विज्ञापन है जिससे सलमान करोड़ो की कमाई करते है। साथ ही सलमान खान टीवी के कई शो को होस्ट करते है जैसे दस का दम और बिग बॉस, इस टीवी शो भी उन्हें 130 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है। यानी कुल मिला कर फिल्मों, विज्ञापन और टीवी शो से एक साल में 250 से 300 करोड़ रुपये के आसपास सलमान की कमाई होती है। सलमान खान महंगी गाड़ियों के काफी शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज, रोल्स रॉयस, वेंथले और ऑडी जैसी कई गाड़ियां मौजूद हैं. जिनकी कुल कीमत 28 करोड़ रुपये बताई जाती है।

प्रमुख खबरें

E20 Petrol के खिलाफ Tehseen Poonawalla की मुहिम, Gadkari के पुराने वीडियो से US Policy को लेकर सरकार को घेरा

Iran और अमेरिका हमारे दोस्त, फिर पाकिस्तान कैसे बना Mediator? Foreign Policy पर राहुल गांधी ने PM मोदी को घेरा

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: BJP थोप रही अपना सिस्टम, कांग्रेस देगी India को बोलने का मौका

Delhi High Court के पूर्व जज पर चलेगा Impeachment? विकास सिंह का बड़ा बयान - गलत व्यवहार के दोषी को न मिले पेंशन