कोलकाता में चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में केरल के चिकित्सकों ने प्रदर्शन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2024

केरल में चिकित्सकों और नर्स ने कोलकाता के अस्पताल में एक चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया जिसके चलते राज्य के विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) समेत सभी गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहीं।

बड़ी संख्या में चिकित्सक शनिवार को मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के बाहर एकत्रित हुए और हाथों में तख्तियां तथा बैनर लेकर बर्बरता की शिकार महिला चिकित्सक के लिए न्याय और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा की मांग की।

टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे वीडियो के अनुसार राज्य के एर्नाकुलम जिले के सामान्य अस्पताल सहित कई अन्य अस्पतालों के बाहर भी इसी तरह के दृश्य देखे गए।

समाचार चैनलों के वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल पहुंचे मरीज संवाददाताओं को बता रहे हैं कि हड़ताल के कारण उन्हें सोमवार को आने के लिए कहा गया है। आपातकालीन सेवाओं पर हड़ताल का असर नहीं पड़ा।

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग