Fast Food बना रहा शरीर को खोखला, Health Experts ने दी चेतावनी, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 09, 2026

फास्ट फूड खाने से शरीर को क्या नुकसान होते हैं?

- वैसे तो फास्ट फूड का सेवन करना हम सभी को काफी अच्छा लगता है, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। इसमें काफी मात्रा में तेल, नमक, चीनी और मसाले होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचता है।

- हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप रोजाना फास्ट फूड का सेवन करते हैं, तो आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। मोटापा बढ़ने से थकान, सांस लेने में दिक्कत और शरीर में आलस जैसी समस्या होने लगती है।

- फास्ट फूड का नियमित और अधिक सेवन पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ता है। इससे पेट सही तरह से काम नहीं कर पाता और गैस, एसिडिटी, पेट दर्द व कब्ज जैसी परेशानियां बार-बार होने लगती हैं। ज्यादा फास्ट फूड खाने से आंतों की कार्यक्षमता घट सकती है और धीरे-धीरे लिवर में चर्बी जमा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

- यदि आप अधिक फास्ट फूड खाती हैं तो इसकी वजह से हार्ट हेल्थ पर असर पड़ता है। ज्यादा तला-भुना और नमक वाला खाना खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

- फास्ट फूड में आवश्यक पोषक तत्वों की मात्रा बेहद कम होती है, जैसे विटामिन, खनिज और फाइबर। इस वजह से इसका सेवन करने पर शरीर को पूरा और संतुलित पोषण नहीं मिल पाता। यदि लंबे समय तक ऐसा भोजन किया जाए तो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे व्यक्ति जल्दी-जल्दी बीमार होने लगता है।

- अत्यधिक फास्ट फूड का सेवन करने से कम उम्र में शुगर और बीपी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। इसकी वजह से शरीर सुस्त रहता है और काम करने का मन नहीं करता है।

- कई बार तो न्यूट्रिशन की कमी होने के कारण आपका शरीर अंदर से खोखला होने लगता है, जिससे कई बीमारियां अंदर पनप रही होती हैं। जो भी घर पर ही ताजा खाना खाएं।

प्रमुख खबरें

World Lung Cancer Day: क्यों तेजी से फैल रहा फेफड़ों का कैंसर? जानिए इसके Symptoms और बचाव के जरूरी Tips

Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत का समापन, जानिए Puja Vidhi और Udyapan का सही समय और नियम

PM Modi आंध्र प्रदेश के Bhogapuram में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

Jammu Kashmir के कुलगाम में आतंकवादी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत