Bigg Medical Negligence | कैंसर के इलाज के दौरान महिला के पेट में कैंची छोड़ गए डॉक्टर, 2 साल बाद लापरवाही का चला पता

By रेनू तिवारी | Nov 30, 2024

चिकित्सकीय लापरवाही के एक मामले में एक महिला के पेट के अंदर से ऑपरेशन के बाद कैंची निकाली गई, जो दो साल पहले छोड़ी गई बताई गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का 2 साल पहले ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। इस दौरान डॉक्टरों ने उसके पेट में कैंची छोड़ दी। भिंड जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ-साथ मरीज के परिजन भी उस समय हैरान रह गए, जब सीटी स्कैन में महिला के पेट में कैंची होने का पता चला। यह घटना उस समय सामने आई, जब सीटी स्कैन प्रभारी सतीश शर्मा भिंड जिला अस्पताल में कमला नाम की महिला का सीटी स्कैन कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उठाए थे सवाल, अब EC ने चर्चा के लिए 3 दिबंसर को बुलाया

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरती और महिला के पेट में कैंची छोड़ दी। महिला को इसका अहसास भी नहीं हुआ। लेकिन पिछले कुछ दिनों से महिला के पेट में दर्द रहने लगा और जब दवा से भी दर्द ठीक नहीं हुआ तो डॉक्टर ने उसे सीटी स्कैन कराने की सलाह दी, जिसमें पेट में कैंची साफ दिखाई दे रही थी। पेट में कैंची महिला के लिए जानलेवा भी हो सकती थी। पीड़िता ने कहा कि हम इस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगे और लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन करने वाले डॉक्टर सतीश शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट

ठाणे में PWD में क्लर्क की नौकरी का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठगे, दो लोगों पर FIR दर्ज

DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय में मतदान शुरू, सुरक्षा में 2000 से अधिक जवान तैनात