जयपुर के SMS अस्पताल में चिकित्सकों के सम्मान में बनेगा डॉक्टर्स मेमोरियल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

जयपुर। राजस्थान सरकार चिकित्सकों के सम्मान में यहां एसएमएस अस्पताल में डॉक्टर्स मेमोरियल बनाएगी। चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बृहस्पतिवार को ’नेशनल डॉक्टर्स डे’ पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा दुनिया का ऐसा नेक पेशा है जिसमें डाक्टर अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाता है। इसलिए चिकित्सकों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा एसएमएस अस्पताल में बन रहे 22 मंजिला ओपीडी टावर में डॉक्टर्स मेमोरियल का निर्माण कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: स्तनपान कराने वाली खिलाड़ियों को बच्चों को टोक्यो ले जाने की अनुमति मिली

उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक वर्ष में लगभग 2700 मेडिकल अफसर को नियुक्ति दी हैं। इसके अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती भी जल्द की जाएगी। इस अवसर पर कोरोना काल में अपनी जान गंवाने वाले चिकित्सकों के परिजन को सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य चिकित्सकों को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में राजस्थान मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. केके शर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. एसएस राणावत सहित अन्य चिकित्साकर्मी व अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हुए Will ORourke, New Zealand को लगा झटका

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन