Ukraine के लिए अमेरिकी सुरक्षा गारंटी से जुड़ा दस्तावेज ‘100 प्रतिशत तैयार’ : Zelensky

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि उनके युद्धग्रस्त देश के लिए अमेरिकी सुरक्षा गारंटी से जुड़ा दस्तावेज़ दो दिनों तक चली वार्ता के बाद अब ‘‘100 प्रतिशत तैयार’’ है।

जेलेंस्की ने 2027 तक यूरोपीय संघ की सदस्यता हासिल करने के यूक्रेन के लक्ष्य को भी दोहराया और इसे ‘‘आर्थिक सुरक्षा की गारंटी’’ बताया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में हुई बातचीत को हाल के वर्षों में पहली ऐसी त्रिपक्षीय वार्ता बताया, जिसमें केवल राजनयिक ही नहीं, बल्कि तीनों पक्षों के सैन्य प्रतिनिधि भी शामिल थे।

शुक्रवार से शुरू होकर शनिवार तक चली ये वार्ताएं रूस के लगभग चार साल से जारी पूर्ण पैमाने के आक्रमण को समाप्त करने के प्रयासों का हिस्सा थीं। जेलेंस्की ने माना कि यूक्रेन और रूस के रुख में बुनियादी मतभेद बने हुए हैं और क्षेत्रीय मुद्दा अब भी सबसे बड़ा विवाद बिंदु है।

प्रमुख खबरें

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल