Diabetes Tips: क्या डायबिटीज के मरीजों को आम पहुंचाता है नुकसान, जानिए क्या कहती है ये रिपोर्ट

By अनन्या मिश्रा | Apr 10, 2023

गर्मियों का सीजन आम का सीजन होता है। बता दें कि आम भी कई तरह के होते हैं। इन आमों की वैरायटी में किसी को दशहरी पसंद होता है तो किसी को लंगड़ा, चौसा या अल्फॉन्जो पसंद होता है। लेकिन आम के सीजन में सबसे ज्यादा दिक्कत डायबिटीज के मरीजों को होती है। क्योंकि आम में नेचुरली शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिसके कारण डाबिटीज के मरीज संशय में पड़ जाते हैं कि उनके लिए आम खाना सही होगा या नहीं। अगर आप भी ऐसी ही किसी परेशानी में हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। 

इसे भी पढ़ें: Kidney Disease को जड़ से मिटाने के लिए इतना होना चाहिए पानी का तापमान, जानें सेहत से जुड़ी ये अहम बातें

ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता आम

डायबिटीज के मरीजों को उन फलों से दूरी बनाकर चलनी चाहिए। जिनके सेवन से उनका ब्लड शुगर हाई हो जाता है। लेकिन Pubmed पर छपे एक शोध के अनुसार, आम के अंदर फाइबर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। जो ब्लड में धीरे-धीरे शुगर को पहुंचने में मदद करते हैं।

आम के GI पर करें फोकस

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, आम की जीआई वैल्यू 51 ± 5 के बीच पाई जाती है। ऐसे में 55 से कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फ्रूट्स डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित होते हैं। हालांकि अगर आप इसके जरा से भी नुकसान से बचना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

आम खाने के टाइम का रखें ध्यान

अगर आप आम के संभावित नुकसानों से भी बचना चाहते हैं तो आम के सेवन के टाइम पर आपको ध्यान जरूर देना चाहिए। आम का सेवन आप ब्रेकफास्ट और खाने के बीच में कर सकते हैं। लेकिन डिनर या दोपहर के खाने के साथ आपको आम खाने से बचना चाहिए।

संतुलित रखें मात्रा

डायबिटीज के मरीजों में आम के नुकसान को कम करने के लिए इसकी मात्रा पर ध्यान देना आवश्यक है। अधिक आम का सेवन करने से आपको इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इसलिए इसकी मात्रा को सीमित रखें। 

प्रोटीन के साथ खाएं आम

फाइबर की तरह प्रोटीन भी बल्ड शुगर को तेजी से हाई करने से रोकता है। लेकिन आम में प्रोटीन नहीं होता है। इसलिए आप अंडा या बादाम के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल

Abhishek Sharma की विस्फोटक Century, T20 Record में Virat Kohli के बराबर पहुंचे, Hyderabad का बड़ा स्कोर

Imphal में फिर तनाव, मशाल Rally के दौरान Security Forces से भिड़े प्रदर्शनकारी, जमकर पत्थरबाजी