Kidney Disease को जड़ से मिटाने के लिए इतना होना चाहिए पानी का तापमान, जानें सेहत से जुड़ी ये अहम बातें

Water
Creative Commons licenses

एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। लेकिन अधिक ठंडा और अधिक गर्म पानी हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन पानी का तापमान भी आपकी सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। बता दें कि शोधकर्ताओं ने इस तापमान के पानी को बेस्ट बताया है।

हमारी सेहत के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर के बाकी अंगो की तरह हमारी किडनी के लिए भी पानी जरूरी होता है। बता दें कि पानी गुर्दों को डिहाइड्रेट होने से बचाता है और बीमारियों को दूर रखने में सहायक होता है। इसलिए डॉक्टर भी आपको हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आपको कितने तापमान वाले पानी का सेवन करना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि किडनी के लिए ठंडा पानी सही है या गर्म। 

अक्सर डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि अधिक ठंडा और गर्म पानी दोनों ही हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि पीने वाले पानी का सही तापमान कितना होना चाहिए। जो आपकी किडनी के लिए बेस्ट है। इसके बारे में शोध करने वाले वैज्ञानिकों ने सही जानकारी दी है। 

इसे भी पढ़ें: Bottel Germs: पानी की बोतल पर लाखों जानलेवा बैक्‍टीरिया गंभीर बीमारियों को देते हैं बुलावा, रिपोर्ट पढ़कर हो जाएंगे हैरान

ठंडा पानी

साल 2013 में Pubmed Central पर ईरानी डॉक्टर और वैज्ञानिकों का एक शोध पब्लिश हुआ था। इस शोध में जानकारी दी गई थी कि डिहाइड्रेशन खत्म करने के लिए सबसे बेस्ट पानी वह होता है। जिस पानी का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। इस बात को आप आसानी से समझने के लिए टंकी के नॉर्मल पानी का उदाहरण ले सकते हैं।

डिहाइड्रेशन

किडनी के द्वारा बेहतर कामकाज के लिए पानी काफी जरूरी होता है। अगर पानी की कमी से डिहाइड्रेशन होने लगता है तो बॉडी में विषाक्त और अपशिष्ट पदार्थ जमा होने लगते हैं। यह विषाक्त और अपशिष्ट पदार्थ आपकी किडनी को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। डिहाइड्रेशन होने पर ही किडनी में स्टोन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी फेलियर की समस्या हो सकती है।

गुनगुना पानी

किडनी के लिए गुनगुने पानी को आयुर्वेद भी बेहतर मानता है। आयुर्वेद के अनुसार, पानी न तो अधिक ठंडा होना चाहिए और ना ही ज्यादा गर्म होना चाहिए। गुनगुना पानी सुबह खाली पेट पीने से इसके ज्यादा फायदा होता है। सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करने से किडनी के सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। 

पीना चाहिए 3-4 लीटर पानी

एक आदर्श मापदंड के मुताबिक एक स्वस्थ व्यक्ति को पूरे दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन बता दें कि यह नियम हर व्यक्ति पर लागू नहीं होता है। बेशक रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीना फायदेमंद होता है। लेकिन पानी की मात्रा आपके लिंग, उम्र, गतिविधि और वातावरण पर भी निर्भर करती है।

किडनी की बीमारी में पानी

सिर्फ स्वस्थ व्यक्तियों के लिए ही 3-4 लीटर पानी पीने की सलाह है। अगर आप किडनी संबंधी किसी गंभीर समस्या से परेशान हैं तो पानी का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि ज्यादा पानी पीने से आपके गुर्दों पर अधिक दबाव पड़ सकता है। इस दौरान आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़